Prabhat Chingari
उत्तराखंड

आपदा राहत एवं बचाव प्रशिक्षण का सफल समापन

देहरादून,आपदा प्रबंधन की दिशा में होमगार्ड्स की दक्षता, तत्परता एवं व्यावहारिक क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट, देहरादून में दिनांक 28 अप्रैल 2025 से प्रारंभ दो सप्ताहीय आपदा राहत एवं बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन दिनांक 10 मई 2025 को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, हरिद्वार एवं देहरादून से चयनित कुल 50 होमगार्ड्स स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव अभियानों, पर्वतीय क्षेत्रों में राहत कार्य, नाव संचालन तकनीक तथा आपात स्थिति में सामूहिक कार्य प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके अनुशासन, उत्साह एवं प्रशिक्षण के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए भविष्य में इस प्रकार के प्रशिक्षणों के निरंतर आयोजन पर बल दिया गया।

Related posts

गुरु नानक कॉलेज में विश्व एनेस्थीसिया दिवस का भव्य आयोजन, छात्रों ने सीखी जीवनरक्षक तकनीकें

cradmin

यूपीईएस में इंटरनेशनल स्पेस कन्वेंशन 2025 का समापन, इसरो–आईएस्पा–एआईएए ने मिलकर दिया एयरोस्पेस नवाचार को नया आयाम

cradmin

गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: सतपाल महाराज

cradmin

कुणाल चंदेला की धुंआधार पारी ने टीम को दिलाई जीत , हरिद्वार अंक तालिका में शीर्ष पर

cradmin

मुख्यमंत्री ने किया शहीद सम्मान यात्रा 2 का शुभारम्भ

cradmin

श्री बदरीनाथ धाम में धूमधाम से मनायी जा रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

prabhatchingari

Leave a Comment