Prabhat Chingari
उत्तराखंड

तुलाज़ इंस्टीट्यूट में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का सफल समापन

 

देहरादून: तुलाज़ इंस्टीट्यूट, देहरादून की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह संस्थान परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

समापन समारोह में संस्थान के निदेशक डॉ. शैलेन्द्र तिवारी, अपर निदेशक डॉ. निशांत सक्सेना, रजिस्ट्रार डॉ. विजय उपाध्याय सहित तौसीफ इकबाल (विभागाध्यक्ष), इमैनुअल गैब्रियल, संदीप गौतम, विनायक शर्मा, अंकित एवं लोकेन्द्र सहित अनेक संकाय सदस्यों की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने एनएसएस स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करते हैं।

 

सात दिवसीय शिविर के दौरान विभिन्न सामाजिक, स्वास्थ्य एवं जागरूकता से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें उद्घाटन सत्र, नशा मुक्ति जागरूकता रैली, स्वास्थ्य जांच शिविर, खेल प्रतियोगिताएं तथा मसूरी और शिखर फॉल में श्रमदान कार्यक्रम शामिल रहे।

 

मसूरी और शिखर फॉल में आयोजित श्रमदान कार्यक्रमों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति विद्यार्थियों की प्रतिबद्धता को दर्शाया। वहीं नशा मुक्ति रैली और स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का सराहनीय प्रयास किया गया। खेल प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों में टीम भावना, उत्साह एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया।

 

कार्यक्रम के अंत में एनएसएस इकाई की ओर से सभी अतिथियों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। यह शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, सामाजिक चेतना एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

Related posts

उत्तराखण्ड में औषधीय व सुगंधित पौधों की खेती में अपार संभावनाएँ

cradmin

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने एस्पायरिंग  इंजीनियर्स के लिए पेश किया “आकाश इनविक्टस”– अल्टीमेट JEE प्रिपरेशन प्रोग्राम

prabhatchingari

Eye-Q ने 1 करोड़ लोगो का जीता भरोसा, किया लोगो का सफल इलाज

prabhatchingari

शत-प्रतिशत आयुषमान कार्ड बनाने को कार्य योजना तैयार करें सीएमओ: डॉ धन सिंह रावत

prabhatchingari

राज्य में गरीब परिवारों को हर माह 8 रूपये प्रति किलो की सस्ती दर से मिलेगा आयोडाईज्ड नमक।

prabhatchingari

भाजपा सरकार पर मतदाता सूची से नाम कटवाने का आरोप, कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

cradmin

Leave a Comment