Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

चीन सीमा से जोड़ने वाला तमक पुल भारी बारिश में बहा, 14 गांवों का संपर्क टूटा

 

 

चमोली (प्रदीप लखेड़ा)।

चमोली जिले को चीन सीमा से जोड़ने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर बना तमक नाला पुल शनिवार की रात भारी बारिश के कारण बह गया। पुल टूटने से सीमावर्ती क्षेत्र के 14 गांवों का संपर्क कट गया है।

 

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) युद्धस्तर पर वैकल्पिक मार्ग बहाल करने में जुटा है, जबकि चारधाम मार्ग भी जगह-जगह अवरुद्ध पड़े हैं। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

जानकारी के अनुसार, जोशीमठ से लगभग 50 किमी दूर मलारी मार्ग पर स्थित तमक-लौंग पुल देर रात तेज बहाव में बह गया। बुग्याल क्षेत्र में लगातार हुई मूसलधार बारिश से नाले का जलस्तर अचानक बढ़ा और तेज धारा पुल को बहा ले गई।

 

यह पुल चीन सीमा और नीती घाटी के गांवों को जोड़ने वाला एकमात्र संपर्क मार्ग था। पुल के ध्वस्त होने से तमक, जुम्मा, कागा, गरपक, द्रोणागिरी, जेलम, कोषा, मलारी, कैलाशपुर, मेहरागांव, फर्किया, बांपा, गामशाली और नीती गांव सड़क संपर्क से कट गए हैं।

 

पुल टूटने से सेना, आईटीबीपी के जवानों के साथ बीआरओ और अन्य कंपनियों के सैकड़ों श्रमिक भी प्रभावित हुए हैं। क्षेत्र के पूर्व प्रधान पुष्कर सिंह राणा और लक्ष्मण सिंह बुटोला ने बताया कि पुल ध्वस्त होने से ग्रामीणों की आवाजाही और दैनिक आवश्यकताओं की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है।

Related posts

वित्तीय सेवाओं के विस्तार की ओर समिट फिनसर्व का बड़ा कदम

cradmin

विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौचर की पूर्व छात्रा राज्य लोक सेवा आयोग में बनी असिस्टेंट कमिश्नर आफ स्टेट टैक्स*

prabhatchingari

राज्य कैबिनेट के 8 बड़े फैसले, स्वास्थ्य से लेकर हरित ऊर्जा तक बदलेगा सिस्टम

cradmin

मोहब्बेवाला के पास ट्रक पलटने से हाईवे जाम, पुलिस ने यातायात किया डायवर्ट

cradmin

सुरों की जादुई शाम : तलत अज़ीज़ ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

cradmin

श्रद्धालुओं व यात्रियों का ध्यान भटका कर चोरी करने वाले कुख्यात अंतर्राजीय “पुष्पा गैंग” गिरफ्तार!

prabhatchingari

Leave a Comment