Prabhat Chingari
राष्ट्रीयव्यापार

टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया टाटा ऐस प्रो — भारत का सबसे किफायती 4-व्हील मिनी ट्रक,Rs. 3.99 लाख की शुरुआती कीमत | पेट्रोल, बाय-फ्यूल और इलेक्ट्रिक वैरिएंट में उपलब्ध

 

देहरादून: भारत की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने आज उत्तराखंड में अपना बहुप्रतीक्षित मिनी ट्रक टाटा ऐस प्रो लॉन्च कर दिया। मात्र ₹3.99 लाख की शुरुआती कीमत में उपलब्ध, यह वाहन भारत का सबसे सस्ता 4-व्हील मिनी ट्रक बन गया है।

टाटा ऐस प्रो को विशेष रूप से नए उद्यमियों और छोटे कारोबारियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। यह वाहन तीन विकल्पों में उपलब्ध है — पेट्रोल, बाय-फ्यूल (CNG + पेट्रोल) और इलेक्ट्रिक

टाटा मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट एवं बिजनेस हेड (SCVPU), श्री पिनाकी हल्दर ने कहा:
“टाटा ऐस प्रो एक क्रांतिकारी उत्पाद है जो देहरादून, मसूरी, नैनीताल, हल्द्वानी, हरिद्वार और रुद्रपुर जैसे क्षेत्रों में तेजी से बढ़ते व्यवसायों को गति देगा। चाहे वह ई-कॉमर्स हो, डेयरी उत्पाद, कृषि-प्रसंस्करण या पर्यटन—ऐस प्रो हर परिस्थिति में उपयुक्त और किफायती समाधान है।”

ग्राहक इस वाहन को टाटा मोटर्स के देशभर में मौजूद 1250+ डीलरशिप्स या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Fleetverse से आसानी से बुक कर सकते हैं। कंपनी ने प्रमुख बैंकों व एनबीएफसी के साथ साझेदारी कर तत्काल ऋण स्वीकृति, कम ब्याज दर और लचीले ईएमआई विकल्प भी उपलब्ध कराए हैं।

उत्तराखंड के विविध भौगोलिक क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए, टाटा ऐस प्रो की ऊर्जा दक्षता, कम परिचालन लागत, मजबूत सुरक्षा, और टाटा फ्लीट एज तकनीक इसे एक आदर्श विकल्प बनाती है।

Related posts

बेहतरीन और नई सोच वाले फैशन शोकेस के साथ ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर 2025 का भव्य समापन

cradmin

IN-SPACe को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा (दोहरी श्रेणी) अर्थात पुरस्कार देने वाली संस्था और मूल्यांकन करने वाली संस्था के रूप में मान्यता दी गई

prabhatchingari

पैकेजिंग में पर्यावरणीय चेतना की ओर बढ़ता कदम: BIS द्वारा ‘मानक मंथन’ का आयोजन

cradmin

अधिभार जमा न करने पर विदेशी मदिरा की 05 दुकानों के लाइसेंस जिलाधिकारी ने किए निरस्त

prabhatchingari

यात्रा मार्ग पर गाड़ियों में संगीत बजाने पर लगा बैन,व इस समय प्रतिबंधित रहेगी यात्रा…..,

prabhatchingari

दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी ,रेखा गुप्ता

prabhatchingari

Leave a Comment