---Advertisement---

शिक्षक को पड़ा ब्रेन स्ट्रोक, प्रशासन ने किया एयरलिफ्ट

By: Naveen Joshi

On: Thursday, January 22, 2026 3:55 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून/रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज बीना में कार्यरत प्रवक्ता प्रभाकर थपलियाल को विद्यालय में कार्य के दौरान अचानक ब्रेन स्ट्रोक आ गया, जिससे उनकी तबीयत गंभीर हो गई। सहकर्मियों और विद्यालय प्रशासन ने तत्काल स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया।

जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार न होने और स्थिति लगातार नाजुक बने रहने पर उच्च चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता महसूस की गई। इसी बीच मामले की जानकारी जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन को दी गई।

जिलाधिकारी ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय लेते हुए तुरंत एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था के निर्देश दिए। जिला प्रशासन की तत्परता से अल्प समय में एयर एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

इसके बाद प्रवक्ता प्रभाकर थपलियाल को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment