Prabhat Chingari
Uncategorized

शिक्षकों ने सीखे शिक्षा को मानवीय मूल्यों से जोड़ने के गुर 

 

 

देहरादून ,  ग्राफिक एरा में मानवीय मूल्यों पर आधारित एफडीपी में व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और समाज के प्रति बेहतर दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर दिया गया।

 

शिक्षा को मानवीय मूल्यों से जोड़ने के लिए ग्राफिक एरा में पांच दिवसीय एफडीपी का आयोजन किया गया। एफडीपी के आखिरी दिन आयोजित समारोह में प्रो-वी.सी. डा. संतोष एस. सर्राफ ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि खुशियां बांटना और सभी के जीवन में सकारात्मकता लाना ही सच्चे अर्थों में शिक्षा का उद्देश्य है। डा. सर्राफ ने कहा कि हम मानवीय मूल्यों की रोशनी समाज के हर कोने तक फैलाएंगे।

 

इस एफडीपी में प्रशिक्षकों ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा और संस्कार के माध्यम से प्रत्येक मानव में सही समझ और भाव जागृत हो। ऐसा होने पर व्यक्ति सुखपूर्वक जीवन जी सकेगा, प्रत्येक परिवार समृद्ध होगा और समाज में सह अस्तित्व की भावना विकसित होगी।

 

कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के के.पी. नौटियाल भवन में किया गया। इसका आयोजन ग्राफिक एरा के यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज सेल ने किया। कार्यक्रम में कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, ए.आई.सी.टी.ई. के विशेषज्ञ डा. हिमांशु कुमार राय, मानवीकी एवं सामाजिक विभाग की अध्यक्ष डा. प्रभा लामा, डा. मालथी एस., डा. दिव्या वेणुगुप्ता, डा. आकाश मिश्रा, डा. संतोषी शाह, यू.एच.वी कोऑर्डिनेटर डा. रिचा थपलियाल, डा. अनुराग विद्यार्थी, डा. चंद्र किशोर समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. मनस्वी सेमवाल ने किया।

Related posts

उत्तराखंड में होने वाले सहकारिता मेलों के शुभारंभ का दिया आमंत्रण

cradmin

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए उत्तराखंड का बजट विधानसभा में पेश किया, 89230.07 करोड़ का बजट उत्तराखंड विधान सभा में प्रस्तुत

prabhatchingari

सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाने हेतु चलाया जागरूकता अभियान

prabhatchingari

कमांडेंट SDRF ने वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में ली मासिक सम्मेलन, दिए दिशानिर्देश

prabhatchingari

भूकंप की सूचना पर कंट्रोलरूम में आईआरएस से जुड़े अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

prabhatchingari

भारतीय संविधान की आत्मा आज भी अविचल—ग्राफिक एरा में संविधान दिवस पर विशेष सत्र

cradmin

Leave a Comment