Prabhat Chingari
उत्तराखंड

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने उत्तराखंड सीएम राहत कोष में दिया 1 करोड़ रुपये का अंशदान

 

 

 

 

ऋषिकेश, : उत्तराखंड राज्य के कल्याण और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये का योगदान दिया। उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री आर. के. विश्नोई ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के योगदान का ड्राफ्ट भेंट किया। इस अवसर पर टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक (वित्त), श्री सिपन कुमार गर्ग भी उपस्थित थे।

 

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री आर. के. विश्नोई ने उत्तराखंड की प्रगति और कल्याण हेतु निगम की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड न केवल विकासात्मक पहलों के माध्यम से, बल्कि सतत मानवीय और सामाजिक पहलों के माध्यम से भी राज्य एवं उसके लोगों के प्रति अपने समर्थन में दृढ़ है।

 

यह योगदान टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के कर्मचारियों की सामूहिक भावना को दर्शाता है। जिन्होंने इस नेक कार्य के लिए अपना एक दिन का वेतन देकर आवश्यकता के समय अपना योगदान दिया है ।

Related posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई यूपीसीएल की 125वीं बोर्ड बैठक

cradmin

जनधन की लूट बर्दाश्त नहीं, वसूली के लिए हर स्तर तक जाएगा प्रशासन: डीएम

cradmin

चारधाम यात्रा फिर से शुरू – 24 घंटे की रोक हटाई गई

cradmin

राज्य की 25 साल की विकास यात्रा एवं शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन है झांकी की प्रमुख विषयवस्तु

cradmin

लोकभवन में वैश्विक सुरक्षा पर मंथन, उभरती चुनौतियों पर रणनीति तय

cradmin

वन्य जीवों से नुकसान पर मुआवजे का दायरा बढ़ाने की दिशा में सरकार गंभीर

cradmin

Leave a Comment