---Advertisement---

एम्स ऋषिकेश में होगा नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाईजेशन का 43वां राष्ट्रीय अधिवेशन……..

By: prabhatchingari

On: Thursday, February 22, 2024 7:50 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून/ऋषिकेश,नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाईजेशन का 43वां राष्ट्रीय अधिवेशन 24 फरवरी से एम्स ऋषिकेश में आयोजित होगा। दो दिवसीय सम्मलेन में देशभर के मेडिकल कॉलेजों के चिकित्सा विशेषज्ञ डिजिटल हेल्थ, इंटीग्रेटेड हेल्थ और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर मंथन करेंगे। सम्मेलन के मुख्य अतिथि राज्य के मुख्यमंत्री होंगे।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में प्रस्तावित नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाईजेशन के अधिवेशन में चिकित्सा क्षेत्र के अलावा अनुसंधान, योग और आयुर्वेद क्षेत्र के विशेषज्ञ अपने अनुभवों को साझा करेंगे। आयोजक सचिव और एम्स के फार्मोकॉलोजी विभाग के डॉ. विनोद कुमार सिंह ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अधिवेशन में देशभर 1800 से अधिक मेडिकल छात्र और चिकित्सकों के अलावा 250 से अधिक मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधि जुटेंगे। अधिवेशन मेंएम्स संस्थानों के निदेशक, मेडिकल कॉलेजों के वाईस चांसलर और प्रिन्सिपल अलग-अलग सत्रों के वक्ता होंगे। आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल बतौर मुख्य वक्ता होंगे। बताया कि अधिवेशन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी शामिल होंगे।

23 को एम्स पहुंचेगी साइकिल यात्रा
नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाईजेशन द्वारा स्वास्थ्य जीवन शैली साइकिल यात्रा का भी आयोजन किया गया है। बृहस्पतिवार को देहरादून स्थित दून मेडिकल कॉलेज से राज्य के चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रैली को रवाना किया। डॉ. विनोद ने बताया कि रैली रात्रि में हिमालयन इंस्टिट्यूट में विश्राम के बाद शुक्रवार दोपहर एम्स पहुंचेगी

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment