Prabhat Chingari
अपराध

सरकारी राशन का लाखो डकारने वाले 6 साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

देहरादून,लाखों रुपये का राशन डकार कर पिछले 6 साल से फरार 10 हजार रुपए के इनामी को एसटीएफ की टीम ने देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ साल 2018 में कोतवाली पटेल नगर में मुकदमा दर्ज हुआ था।

जानकारी अनुसार साल 2017-18 में पुलिस लाइन धर्मपुर स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का संचालन प्रदीप गर्ग, संजय कुमार और विकास गोयल निवासी खुडबुडा द्वारा किया जाता था। विपणन निरीक्षक देहरादून भंडारण ने अपनी जांच में पाया कि दुकान के विक्रेताओं द्वारा जारी खाद्यान्न के सापेक्ष करीब सवा 6 लाख रुपये की धनराशि का खाद्यान्न बढ़ाकर दिखाया गया था। इस पर आरोपियों के खिलाफ सरकारी खाद्यान्न के दुरुपयोग और वितरण को लेकर की गई धोखाधड़ी को लेकर हरेंद्र सिंह, केंद्र प्रभारी/विपणन निरीक्षक देहरादून भंडारण, देहरादून की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पटेल नगर में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी विकास गोयल फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए देहरादून एसएसपी ने 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा भी की थी।एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि साल 2018 में मुकदमा दर्ज होने के बाद तीनों आरोपियों में प्रदीप गर्ग और संजय कुमार को कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। लेकिन एक आरोपी विकास गोयल लगातार फरार चल रहा था। जिसको एसटीएफ की टीम ने सूचना के आधार पर अलकनंदा कॉलोनी थाना पटेलनगर, देहरादून क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Related posts

जनधन की लूट बर्दाश्त नहीं, वसूली के लिए हर स्तर तक जाएगा प्रशासन: डीएम

cradmin

नीरजा ग्रीन मारपीट प्रकरण में 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

cradmin

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक से शासन ने माँगा स्पटीकरण !

prabhatchingari

सोशल मीडिया पर आग लगाने का वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

prabhatchingari

पंचायत चुनावों में शराब बांटने के मंसूबों पर दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

cradmin

सड़क किनारे जाम छलकाने वालों पर दून पुलिस की सख्ती

cradmin

Leave a Comment