Advertisement

कांवड़ यात्रा के अंतिम पड़ाव में भी कप्तान मैदान में डटे

By: Naveen Joshi

On: Monday, July 21, 2025 6:35 PM

Google News
Follow Us

श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा में जुटे एसएसपी देहरादून

देहरादून/ऋषिकेश, 
कांवड़ मेले के अंतिम सोमवार को भारी भीड़ के बावजूद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून स्वंय मैदान में डटे रहे और पूरे कांवड़ मार्ग पर व्यवस्थाओं का मोर्चा संभाले रहे। डाक कांवड़ियों के जलाभिषेक के लिए नीलकंठ की ओर बढ़ते जनसैलाब के बीच ऋषिकेश क्षेत्र में श्यामपुर फाटक पर ट्रेन गुजरने से लगा भीषण जाम जब विकराल रूप लेने लगा, तो एसएसपी देहरादून पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऋषिकेश के साथ मौके पर पहुंचे और स्वयं यातायात संचालन को सुचारू बनाने में जुट गए।

भीषण उमस व गर्मी के बीच जाम में फंसे एक मोटरसाइकिल सवार कांवड़ यात्री अचानक अर्ध-बेहोशी की हालत में नजर आया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए एसएसपी देहरादून ने न केवल श्रद्धालु को मोटरसाइकिल से संभाला, बल्कि उसे नींबू पानी और अन्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराते हुए तत्काल प्राथमिक उपचार भी दिया। इसके साथ ही श्रद्धालु को नजदीकी अस्पताल भिजवाने के लिए मौके पर ही एम्बुलेंस की व्यवस्था करवाई गई।

मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए एसएसपी देहरादून ने श्रद्धालु की मोटरसाइकिल को स्वयं सड़क किनारे सुरक्षित पार्क किया और यातायात संचालन को फिर से व्यवस्थित किया।

एसएसपी देहरादून ने मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रियों की हर संभव सहायता प्राथमिकता के आधार पर की जाए और हुड़दंगियों के प्रति सख्त रवैया अपनाया जाए।

पुलिस की तत्परता और नेतृत्व की इस मिसाल ने श्रद्धालुओं के बीच सुरक्षा और सेवा के प्रति विश्वास को और भी मजबूत किया है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

Leave a Comment