Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

भारत और जापान की साझी संस्कृति बन सकती है विश्व सहयोग का आधार

 

देहरादून,  कंसाई जापान-इंडिया कल्चरल सोसाइटी, के उपाध्यक्ष  टोमियो इसोगाई ने कहा कि छात्र-छात्राएं ‘‘3+1‘‘ सिद्धांतों-अनुशासन, नवाचार, सहयोग और वैश्विक दृष्टिकोण को अपने जीवन का हिस्सा बना लें। इससे वे आने वाले कल के ऐसे आदर्श प्रोफेशनल बन सकते हैं, जो राष्ट्र निर्माण ही नहीं बल्कि विश्व निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

वह ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे।  टोमियो इसोगाई ने कहा कि भारत और जापान की साझी संस्कृति और आपसी दृष्टिकोण आने वाले समय में विश्व सहयोग का सशक्त आधार बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज की अस्थिर, अनिश्चित और जटिल परिस्थितियों वाली दुनिया में वही सफल होगा, जो अनुकूलनशील सोच अपनाएगा और जिसमें स्पष्ट दृष्टि, गहरी समझ, निडर साहस और बदलते समय के अनुरूप ढलने की क्षमता हो।

इस सत्र का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ फैशन डिजाइन ने किया। सत्र के दौरान ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. अमित आर. भट्ट, फैशन डिजाइन डिपार्टमेंट की एचओडी डा. ज्योति छाबड़ा, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के एचओडी डा. विशाल सागर के साथ अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 990 नशीले कैप्सूल-टैबलेट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

cradmin

बीआईएस प्रमाणित वस्तुओं का उपयोग देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : राज्यपाल

cradmin

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने उभरते हुए भारतीय टेनिस सनसनी सुमित नागल को अपना ब्रांड एंडोर्सर बनाया

prabhatchingari

नशे की लत ने बनाया वाहन चोर, दो युवक गिरफ्तार

cradmin

प्रदेश के बजट का 30 फ़ीसदी हो महिलाओं के लिए : रेखा आर्या

cradmin

नववर्ष प्रतिपदा 2082 की पूर्व संध्या पर इक्कीस सौ दीपों से जगमगाया घंटाघर

prabhatchingari

Leave a Comment