Prabhat Chingari
मनोरंजन

मिस बॉडी ब्यूटीफुल सब-कांटेस्ट में आकर्षक लुक में दिखी प्रतिभागी

देहरादून। :-सिनमिट कम्युनिकेशन्स की ओर से आयोजित कमल ज्वेलर्स- ब्लेंडर्स प्राइड मिस उत्तराखंड-2024 के मिस बॉडी ब्यूटीफुल सब कांटेस्ट का आयोजन किया गया। इस मौके पर मॉडल्स ने आकर्षक ड्रेसेस पहन कर कैटवॉक की। साथ ही जजेस के सवालों के जवाब भी दिए।

सिनमिट कम्युनिकेशन्स की ओर से मंगलवार को सेंट्रियो मॉल के मिनिस्ट्री ऑफ साउंड रेस्टोरेंट में आयोजित सब कांटेस्ट में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सब कांटेस्ट का रिजल्ट ग्रैंड फिनाले के दिन ही घोषित किया जाएगा।
इन सब कांटेस्ट के लिए प्रतिभागियों ने आकर्षक ड्रेस पहन कर कैट वॉक की। साथ ही जजेज के सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान देहरादून सहित हल्द्वानी, हरिद्वार, ऋषिकेश, पौड़ी और रुड़की की प्रतिभागियों ने कैट वॉक की। हर कोई अपनी बॉडी की विशेष देखभाल करते हुए यहां पहुंचा हुआ था। इस मौके पर सिनमिट कम्युनिकेशन्स के डायरेक्टर और आयोजक दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया कि प्रतिभागियों की लगातार ग्रूमिंग के बाद अलग-अलग सब टाइटल्स को लेकर कांटेस्ट कराए जाएंगे। इसके बाद ही मिस उत्तराखंड-2024 का ग्रैंड फिनाले होगा। जो कि मार्च में आयोजित होगा। बताया कि कांटेस्ट कमल ज्वैलर्स और ब्लेंडर्स प्राइड की ओर से प्रेजेंट किया जा रहा है।आयोजकों ने बताया कि हयात सेंट्रिक, न्यू इरा और इंस्पिरेशन पीआर की ओर से इवेंट में विशेष सहयोग किया जा रहा है। कांटेस्ट की पूरी कोरियोग्राफी जेश पुष्कर सोनी और स्टाइलिंग अदिति की ओर से की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सिनमिट कम्युनिकेशन्स अपनी मेहनत और सभी के सहयोग से हर साल इवेंट के स्तर को बढ़ा रहा है। इस दौरान जजेस की भूमिका में रेड एफएम के आरजे अखिल, मिस बॉडी ब्यूटीफुल 2022 मानसी शर्मा और मिस उत्तराखंड 2022 की मिस रेडियंट स्किन खुशी कुठाल रहे।

Related posts

 द पॉली किड्स मोहकमपुर और तुनवाला ने वार्षिक समारोह मनाया

cradmin

तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में टिसमन का तीसरा संस्करण आरंभ

cradmin

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

prabhatchingari

विरासत की संध्या में कुमाऊनी गीतों का जादू बोला श्रोताओं के सिर चढ़कर

cradmin

हरिद्वार में हिमालयन योग मास्टर डॉ. भरत ठाकुर के साथ पाँच दिवसीय योग एवं आंतरिक जागृति का अनूठा अनुभव

prabhatchingari

बॉलीवुड सिंगर इशिका सहगल के मधुर गानो से सराबोर हुआ जीआरडी कॉलेज का प्रागंण 

cradmin

Leave a Comment