Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीयमनोरंजन

29 अगस्त से लगेगा देश का सबसे बड़ा इंडिया इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर

 

 

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पहली बार लगने जा रहा देश का सबसे बड़ा इंडिया इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर । देहरादून में 29 अगस्त से 8 सितंबर तक देश के सबसे अग्रणी ट्रेड फेयर ऑर्गनाइजर भारत चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स , CCG मार्केटिंग एंड सर्विसेज़ और CM मार्केटिंग द्वारा ग्रैंड ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है ।गुरुवार को देहरादून स्थित प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत करते हुए भारत चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के ट्रेड फेयर के उपाध्यक्ष चंदन चैटर्जी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा यह पहली बार हो रहा है जब उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इतने बड़े ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें एक छत के नीचे 1 लाख से अधिक प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी लगायी जा रही है । चैटर्जी ने कहा इस ग्रैंड ट्रेड फेयर के आयोजन से व्यापार और रोजगार समेत स्थानीय उद्यमियों को भी बढ़ावा मिलेगा । इंडिया इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर का आयोजन 29 अगस्त से 8 सितंबर तक देहरादून के बन्नू स्कूल में किया जाएगा , ख़ास बात यह है कि इस ट्रेड फेयर में पाँच देशों और 15 राज्यों के उद्यमी प्रतिभा कर रहे, इसके अतिरिक्त ग्रैंड ट्रेड फेयर में अफ़ग़ानिस्तान के ड्राई फ्रूट्स, थाईलैंड के फ़ूड आयल और दुबई के परफ्यूम समेत पाँच देशों और 15 राज्यों के के विशेष प्रोडक्ट्स और उत्पादों की ख़रीददारी करने का अवसर स्थानीय लोगों को मिलेगा ।

इस दौरान मीडिया कोर्डिनेटर किशोर रावत समेत ऑर्गनाइजर ग्रुप के अन्य सदस्य गण भी मौजूद रहे ।

Related posts

ग्राफिक एरा में एजुकेशन एक्सपो

prabhatchingari

स्वतंत्र भारत में एक ही ओलंपिक गेम में दो पदक जीत कर मनु भाकर ने रचा इतिहास

prabhatchingari

गोर्खा दशै-दिवाली महोत्सव एवं राजकीय मेला 2025 का आयोजन 10 से 12 अक्टूबर को देहरादून में

cradmin

जीआरडी में रहेगी 3 दिवसीय वार्षिक उत्सव अंतारया-24 की धूम

prabhatchingari

मिस्टर एंड मिस देहरा दून 2025 के अंतर्गत मिस्टर एंड मिस टैलेंटेड कॉन्टेस्ट आयोजित*

cradmin

मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फ़रीदाबाद के डॉक्टरों ने रीढ़ की हड्डी की बीमारी, काइफ़ोस्कोलियोसिस की शुरुआत में डायग्नोसिस और उपचार के बारे में जागरूकता फैलाने की मुहिम शुरू की

prabhatchingari

Leave a Comment