Advertisement

,

जिलाधिकारी ने खैनुरी गांव की बच्चियों की स्थिति का लिया संज्ञान, प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ

By: Naveen Joshi

On: Friday, July 18, 2025 3:09 PM

Google News
Follow Us
------

 

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने खैनुरी गांव की बच्चियों की स्थिति का लिया संज्ञान, प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ
चमोली,  (प्रदीप लखेड़ा)

जिला प्रशासन चमोली ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तहसील थराली के खैनुरी गांव में अकेली रह रही दो नाबालिग बच्चियों — लवली और आरुषि — की सहायता के लिए तत्परता से कदम उठाया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के माध्यम से बच्चियों की व्यथा सामने आने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देश पर गुरुवार को प्रशासन की टीम गांव पहुंची।

समाज कल्याण विभाग एवं तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने बच्चियों को आवश्यक खाद्य सामग्री, कपड़े और अन्य जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराईं। साथ ही, टीम ने हरिद्वार में रह रही उनकी मां से संपर्क कर बच्चियों की स्थिति से अवगत कराया और उनसे शीघ्र घर लौटने का अनुरोध किया। महिला ने प्रशासन को शीघ्र घर लौटने का आश्वासन दिया है।

जिलाधिकारी  तिवारी ने बताया कि इस मामले में उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि बच्चियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्रतानुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही बच्चियों की सुरक्षा, शिक्षा और भरण-पोषण सुनिश्चित करने के लिए हर संभव मदद दी जाएगी।

यह कदम प्रशासन की संवेदनशीलता और उत्तराखंड सरकार की बाल कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment