Advertisement

आधी रात टेंट हाउस में लगी आग, कई फायर यूनिटों की मशक्कत से बुझी

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, February 10, 2026 11:04 AM

Google News
Follow Us

देहरादून,  रात्रि 00:02 बजे सिटी कंट्रोल रूम से पीएफटी (PFT) के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के सुभाष नगर, प्रताप मार्ग स्थित एक प्लॉट में भीषण आग लगी है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन देहरादून से फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गई।

मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि आग नरेन्द्र टेंट हाउस (मालिक—नरेन्द्र कुमार पुत्र शिव प्रसाद) के प्लॉट में इकट्ठा किए गए टेंट व शामियाने के सामान में लगी हुई थी। आग की लपटें तेजी से आसपास के रिहायशी मकानों की ओर बढ़ रही थीं, जिससे बड़े हादसे की आशंका उत्पन्न हो गई थी।

आग की विकरालता को देखते हुए फायर स्टेशन से अतिरिक्त फायर टेंडर मौके पर बुलाए गए। फायर यूनिटों द्वारा रिले पम्पिंग प्रणाली के माध्यम से 01 डिलीवरी होज पाइप एवं 02 होजरील का उपयोग करते हुए आग को चारों ओर से घेरकर बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

टेंट हाउस में मौजूद लकड़ी के फोल्डिंग टेबल, बर्तन, टेंट, भट्टियां, मैट, रजाई-गद्दे सहित अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग बार-बार भड़क रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अन्य स्थानों पर तैनात फायर यूनिटों को भी तत्काल घटनास्थल पर बुलाया गया।

फायर कर्मियों की सतर्कता, त्वरित निर्णय और कड़ी मशक्कत के चलते लगभग 30 हजार लीटर पानी का प्रयोग कर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते की गई कार्रवाई से आसपास के रिहायशी मकानों को आग की चपेट में आने से सुरक्षित रखा गया।

इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

फायर विभाग की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से एक बड़े हादसे को टालने में सफलता मिली

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

Leave a Comment