Prabhat Chingari
दुर्घटनाराष्ट्रीय

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बस हादसे में 13 की जान गई

 

देहरादून,/बैतडी (नेपाल)। पिथौरागढ़ से सटे नेपाल के बैतडी जिले में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बारातियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, बस बैतडी जिले के पुरचूंणी नगरपालिका क्षेत्र स्थित भवने गांव से दुल्हन को लेकर बजांग जिले के सुनकुडा गांव जा रही थी। बड़गांव मोड़ पर चढ़ाई के दौरान बस अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

ओवरलोडिंग के चलते बिगड़ा संतुलन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस क्षमता से अधिक यात्रियों से भरी हुई थी। चढ़ाई वाले मार्ग पर अधिक भार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह भीषण हादसा हुआ।

रातभर चला रेस्क्यू अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ), स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दुर्गम इलाके और अंधेरे के बावजूद रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

पुलिस के अनुसार, छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पांच घायलों ने डडेलधुरा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की मौत कोटिला अस्पताल में हुई।

घायलों का इलाज जारी

हादसे में घायल 25 लोगों का इलाज डडेलधुरा अस्पताल में चल रहा है। वहीं, पांच गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए धनगढी रेफर किया गया है। डॉक्टरों की टीम घायलों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

चालक हिरासत में, जांच जारी

पुलिस ने बस चालक वीरेंद्र बुढा को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

इस हादसे के बाद बैतडी और बजांग जिलों सहित भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में शोक की लहर है। जिन घरों में शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

Related posts

गढ़वाली, कुमाउनी, जौनसारी अकादमी ने किया दो दिवसीय अखिल भारतीय संगोष्ठी का आयोजन

cradmin

सहिया के पास पुराली से भरी पिकअप में लगी आग, कोई जनहानि नहीं

cradmin

भारत की शेरनियों ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की बनी विश्व चैंपियन

cradmin

अतिवृष्टि के चलते जनपद में लोगों की मुश्किलें बढ़ीं, गौचर के पास काण्डा गांव में पड़ी दरारें

cradmin

डीपीआईआईटी और विंज़ो ने भारत के इंटरैक्टिव एंटरटेनमेंट सिस्‍टम को बढ़ावा देने के लिए एमओयू किया

prabhatchingari

उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

prabhatchingari

Leave a Comment