---Advertisement---

दून में फिर दिखा रफ्तार का कहर, कार ने 6 लोगों को कुचला,चार की मौके पर ही मौत

By: prabhatchingari

On: Wednesday, March 12, 2025 11:16 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून: राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे कुछ लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए.
जानकारी के मुताबिक हादसा राजपुर थाना क्षेत्र में साईं मंदिर के पास हुआ. मामले की जानकारी मिलते ही देहरादून एसएसपी अजय सिंह और आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप भी मौके पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि साईं मंदिर के पास चार मजदूर सड़क किनारे पैदल जा रहे थे, तभी वहां से गुजर रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया. इसके बाद सड़क किनारे दो और लोग भी उस तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए. इस हादसे के बाद ड्राइवर कार के साथ मौके से फरार हो गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार बहुत तेज रफ्तार में थी, जिसने अचानक से बेकाबू होकर पैदल चल रहे मजदूरों को टक्कर मारी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी को हॉस्पिटल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया. बाकी दो का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है.

साईं मंदिर रोड पर कार से एक्सीडेंट हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों से जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार कार मर्सिडीज हो सकती है. कार ने चार लोगों को टक्कर मारी थी, उनकी मौत हो गई. दो लोग सड़क किनारे स्कूटी पर खड़े थे, उनको भी चोटें आई है. गाड़ी की तलाश में पुलिस की सभी टीमों को लगाया गया है.

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment