Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

मातृशक्ति के सम्मान से ही सशक्त होगा राष्ट्र…

ऋषिकेश/देहरादून,  उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ऋषिकेश स्थित एम्स के मुख्य सभागार में ‘पहाड़ की नारी, देश की शक्ति’ थीम पर भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘दान से लाभ’ विषय पर केंद्रित इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शारदापीठाधीश्वर परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वरम जी महाराज का पावन सान्निध्य रहा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी का स्थान सर्वोच्च है। मातृशक्ति का सम्मान और उनके अधिकारों की सुनिश्चितता ही राष्ट्र की उन्नति का आधार है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं, जो अत्यंत गौरव का विषय है। सम्मानित महिलाओं को आशीर्वाद देते हुए उन्होंने समाजहित में निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में व्यस्तता के कारण उपस्थित नहीं हो सके, किंतु वर्चुअल माध्यम से जुड़कर उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं कानूनी सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं के योगदान को सम्मानित करने वाली ऐसी पहलें समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कण्डवाल ने कहा कि आयोग का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़ी महिला तक न्याय और स्वरोजगार के अवसर पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समारोह नारी शक्ति के प्रति समाज की कृतज्ञता का प्रतीक है।

समारोह में ऋषिकेश विधायक  प्रेमचन्द अग्रवाल, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, डॉ. रीमा पंत, एम्स निदेशक डॉ. मीनू सिंह तथा महापौर  शम्भू पासवान सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने ‘दान से लाभ’ विषय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर सुरक्षा, शिक्षा, स्वरोजगार एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 12 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें  जया बलूनी (एसपी देहात),  साक्षी सिंह (आईआईएस),  गीता चंदोला,  तुलसी मेहरा,  नेहा सिंह,  दर्शनी देवी नेगी,  रेखा रयाल,  कमला नेगी,  चन्द्रिका पुंज, कुमारी मुस्कान (स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी),  रेखा राणा तथा डॉ. अर्पिता नेगी शामिल रहीं।

कार्यक्रम में आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो, सदस्य कमला जोशी, विमला नैथानी, किरण देवी, वैशाली नरूला, कंचन कश्यप, सरोज बहुगुणा, सदस्य सचिव उर्वशी चौहान सहित आयोग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

पुलवामा शहीदों की स्मृति में युवा मोर्चा का रक्तदान शिविर, 103 यूनिट रक्त संग्रह

cradmin

ज्योति वर्मा ने उत्तराखंड के लिए जीता पहला मेडल

prabhatchingari

आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों की मरम्मत और जन सामान्य की परेशानियों को दूर करने में मिलेगी मदद

prabhatchingari

बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर किसाला पुल के पास नदी में बहा व्यक्ति, SDRF ने किया शव बरामद।

prabhatchingari

एएनटीएफ ने 1 ड्रग–तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो चरस की बरामद …..

prabhatchingari

मंत्री ने अधिकारियों को हरेला लोकपर्व के अवसर पर वृहद स्तर पर पौध रोपण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।*

prabhatchingari

Leave a Comment