Prabhat Chingari
उत्तराखंड

राष्ट्रीय ध्वज से लोगों में राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना मजबूत होगी: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत सर्वे चौक राष्ट्रीय ध्वज स्मारक एवं घंटाघर पल्टनबाज़र मुख्य प्रवेश द्वार का पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री , उत्तराखण्ड जी द्वारा किया गया लोकार्पण*

मुख्यमंत्री , उत्तराखण्ड सरकार, के कर कमलों से देहरादून स्मार्ट सिटी लि0 परियोजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय ध्वज स्मारक एवं पलटन बाज़ार के मुख्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण गरिमामय उपस्थिति में किया गया।


देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना कार्यो के अन्तर्गत राष्ट्रीयता एवं देश प्रेम के भाव को जनमानस के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु *सर्वे चौक देहरादून स्थित 20मी0 (66फीट) ऊँचाई के राष्ट्रीय ध्वज हेतु स्मारक स्थापित किया गया*। इसके साथ-साथ इससे लगे हुये क्षेत्र का सौन्दर्यीकरण कार्य भी किया गया है।
इसके साथ ही *पलटन बाज़ार में 20.5 फीट के प्रवेश द्वार का भी निर्माण करवाया गया है*.

*देहरादून स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनिका जी ने कहा*_ की सर्वे चौक देहरादून शहर के प्रमुख मार्ग है, यह मार्ग माननीय राष्ट्रपति आशियाना, राजभवन, माननीय मुख्यमंत्री आवास, उत्तराखण्ड शासन का सचिवालय एवं महत्वपूर्ण संस्थान को जोड़ता है। इस स्थान पर विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले पर्यटक पहाड़ों की रानी मसूरी की ओर जाते है, इस क्षेत्र पर विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट महानुभावों का आवागमन बना रहता है। इस स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज स्मारक की स्थापना जन सामान्य के हृदय में देश प्रेम एवं राष्ट्रीयता का भाव जाग्रत करने हेतु इस परियोजना के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज स्मारक के रूप में जन सामान्य के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।

इसके अतिरिक्त पलटन बाज़ार देहरादून के सबसे पुराने बाज़ारों में से एक है और दून वसियों के लिए ख़रीदारी का मुख्य केंद्र है , देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा इसके प्रवेश द्वार को बनाया गया है
उपस्थित, खजान दास विधायक, विनय शंकर पांडेय आयुक्त गढ़वाल सोनिका, सीईओ स्मार्ट सिटी लिमिटेड
अजय सिंह एसएसपी, गौरव कुमार नगर आयुक्त
तीरथ पाल एसीईओ देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड
⁠उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद मधु भट्
⁠भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल
⁠स्मार्ट सिटी और पीआईयू, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी

Related posts

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने काटी धान की फसल ….

prabhatchingari

अर्थ आब्जर्वेशनल डाटा पर ग्राफिक एरा में कार्यशाला शुरू

prabhatchingari

ड्रग फ्री देवभूमि’ मिशन में उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन—ADG के सख्त निर्देश, दो माह में निपटेंगे सभी बड़े केस

cradmin

ग्राफिक एरा में करियर काउंसलिंग वीक…

cradmin

पीएनबी ने सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा के साथ देशभर में मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024

prabhatchingari

हायर इंडिया ने होम एस्थेटिक्स को फिर से परिभाषित किया: मॉडर्न किचन अपग्रेड के लिए मैट फिनिश स्टील डोर वाले ग्रेफाइट रेफ्रिजरेटर किए पेश

prabhatchingari

Leave a Comment