Prabhat Chingari
उत्तराखंड

उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री की भेंट ….

देहरादून,मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत किया और सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मीडिया सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनता तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाती है। पत्रकारिता समाज का आईना होती है,। मीडिया सरकार की योजनाओं और नीतियों के प्रति जनता की जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सरकार को जनता की समस्याओं और सुझावों से भी अवगत कराती है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उत्तरांचल प्रेस क्लब सरकार की योजनाओं और नीतियों को नियमित रूप से आम जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा।

इस अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी के नव निर्वाचित अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, महामंत्री सुरेंद्र डसीला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुलोचना पयाल, कोषाध्यक्ष अनिल चंदोला, संयुक्त सचिव अभय क़ैतूरा,सम्प्रेक्षक शिवेश शर्मा, सदस्य योगेश रतूड़ी, रमन जायसवाल,संदीप बड़ोला, असद ख़ान और किशोर रावत उपस्थित थे।

Related posts

स्टर्लिंग हॉलीडे रेसॉर्ट्स लिमिटेड ने स्टर्लिंग कॉर्बेट का किया रीलॉन्च

prabhatchingari

बदरीनाथ धाम का दिव्य और भव्य स्वरूप लेने लगा आकार

cradmin

अर्थ आब्जर्वेशनल डाटा पर ग्राफिक एरा में कार्यशाला शुरू

prabhatchingari

अनहद नाद ~ द साइलेंट सॉन्ग: हिमालयन गुरु भरत ठाकुर के साथ 5-दिन का परिवर्तनकारी रिट्रीट हरिद्वार में संपन्न

prabhatchingari

देहरादून में अब रोबोट करेगा सीवर मैनहोल की सफाई

prabhatchingari

ग्राफिक एरा हॉस्पिटल और यूथ रेडक्रॉस चमोली ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

cradmin

Leave a Comment