Advertisement

ग्राफिक एरा हॉस्पिटल और यूथ रेडक्रॉस चमोली ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

By: Naveen Joshi

On: Thursday, June 19, 2025 6:13 PM

Google News
Follow Us

*गोपेश्वर महाविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल और यूथ रेडक्रॉस चमोली ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
गोपेश्वर महाविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून और यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी चमोली द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसका उद्देश्य जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
डॉक्टरों का एक दल ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून से गोपेश्वर पहुंची है।फिजिशियन डॉ शिवम,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सूरज,हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ नरेंद्र बुटोला, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नितिशा,बाल रोग विशेषज्ञ डॉ समीर के द्वारा 150 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया व निशुल्क दवा वितरित की गयी l
एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो एमपी नगवाल, जिला रेड क्रॉस इकाई के चेयरमैन ओम प्रकाश डोभाल, सचिव सुरेंद्र सिंह रावत, यूथ रेड क्रॉस इकाई के जिला संयोजक डॉ डीएस नेगी,महाविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस इकाई के संयोजक डॉ एसएल बटियाटा,बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो स्वाति नेगी, यूथ रेड क्रॉस इकाई की सदस्य डॉ विधि ढौंढियाल,डॉ कुलदीप सिंह व महाविद्यालय के प्राध्यापक तथा यूथ रेड क्रॉस इकाई के स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment