Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

एक्टिंग कार्यशाला का शुभारंभ, उत्तराखण्ड की प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच

 

 

देहरादून, । सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सभागार में  नेक्स्ट लेवल एवं संभव कला मंच के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय एक्टिंग कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महानिदेशक सूचना एवं सीईओ उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद  बंशीधर तिवारी, सुप्रसिद्ध कास्टिंग डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर पराग मेहता, अपर निदेशक उद्योग  शिखर सक्सेना एवं नोडल अधिकारी फिल्म विकास परिषद डॉ. नितिन उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।

 

इस अवसर पर उत्तराखण्ड आगमन पर  बंशीधर तिवारी ने कास्टिंग डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर  पराग मेहता का शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

 

मुख्य अतिथि  तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के विजन का ही परिणाम है कि आज उत्तराखण्ड में फिल्म उद्योग को लगातार प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई नई फिल्म नीति देश की अन्य राज्यों की तुलना में अधिक आकर्षक एवं लाभकारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस कार्यशाला से स्थानीय कलाकारों को बड़ा मंच मिलेगा और बॉलीवुड के अनुभवी कास्टिंग डायरेक्टर श्री पराग मेहता के अनुभवों का लाभ भी मिलेगा।

 

पराग मेहता ने कहा कि उत्तराखण्ड न केवल खूबसूरत है, बल्कि फिल्मों की शूटिंग के लिए बेहतरीन गंतव्य भी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वह अधिक से अधिक फिल्मों की शूटिंग उत्तराखण्ड में कराने का प्रयास करेंगे, जिससे स्थानीय कलाकारों को रोजगार और अवसर मिलेंगे।

 

अपर निदेशक उद्योग  शिखर सक्सेना ने कहा कि राज्य में फिल्म उद्योग को अनुकूल वातावरण देने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को और सरल व सुलभ बनाया गया है। वहीं, फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय ने कहा कि नई फिल्म नीति राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी है और इसमें स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था की गई है।

 

कार्यक्रम का संचालन संभव कला मंच के  अभिषेक मैंदोला ने किया। इस अवसर पर नेक्स्ट लेवल से संजय बिष्ट, रजत कुमार, नियो फरर्स्वाण तथा संभव कला मंच से अनुराग जोशी, देवशाली, सुधीर, कुणाल शमशेर मल्ला सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related posts

विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट*

prabhatchingari

मारवाड़ी के पास दरकी पहाड़ी,जोशीमठ के लोगों को फिर से भू-धंसाव का डर सताने लगा

prabhatchingari

एसबीआई कार्ड ने फोनपे, फ्लिपकार्ट, और अपोलो हेल्थको के साथ नए को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किए

cradmin

डेंगू का डंक! मरीजों की संख्या पहुँची 229, हर वार्ड में हाई अलर्ट

cradmin

ग्राफिक एरा में गर्भवती व शिशुओं पर विशेष कार्यक्रम 7 अप्रैल को

prabhatchingari

उत्तराखंडियों को बांटने का काम कर रही भाजपा सरकार – नमन चंदोला

prabhatchingari

Leave a Comment