Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

चारों धामों में कुल दर्शनार्थियों का आंकड़ा 13 लाख 56 हजार से अधिक पहुंचा

देहरादून। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में *भारी उत्साह है। चारों धामों में दर्शनार्थियों की संख्या *लगातार बढ़* रही है। शनिवार को *केदारनाथ* में 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जबकि कुल संख्या *पांच लाख 27 हजार* के पार पहुंच गई है। *चारों धामों की बात करें तो कुल 13 लाख 56 हजार 241 श्रद्धालु अब तक दर्शन कर चुके हैं।*

उल्लेखनीय है कि विगत 30 अप्रैल को गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया था। इसके बाद दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* सरकार के *बेहतर यात्रा प्रबंधन* के चलते यात्रा दिनोंदिन जोर पकड़ रही है।
केदारनाथ धाम की यात्रा सबसे कठिन होने के बावजूद यहां बाबा के दर्शन को भक्तों का तांता लगा हुआ है। यहां कुल दर्शनार्थियों की संख्या पांच लाख 27 हजार 452 पहुंच गई है। यात्रा के 23वें दिन शनिवार को 25 हजार 340 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। जबकि बदरीनाथ में 20627, यमुनोत्री में 11340 और गंगोत्री में 11098 तीर्थयात्री पहुंचे। अन्य तीनों धामों में श्रद्धालुओं की कुल संख्या पर नजर दौड़ाएं तो बदरीनाथ में तीन लाख 55 हजार 680, यमुनोत्री में दो लाख 44 हजार 05 और गंगोत्री में दो लाख 29 हजार 104 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

Related posts

अयोध्या से लौटने पर महंत कृष्ण गिरि जी महाराज का भव्य स्वागत

prabhatchingari

हायर ने भारत में लॉन्च किए कलरफुल किनोची एयर कंडीशनर– कूलिंग टेक्नोलॉजी और शानदार डिज़ाइन का अनोखा मेल

prabhatchingari

स्टोव क्राफ्ट ने पिजन ब्लैक डायमंड, एक्सट्रीम डीएलएक्स और एटमॉस चिमनी और स्लेंडर और लिनिया हॉब्स किया लॉन्च

prabhatchingari

उत्तराखंड की पहचान है वीरता और समर्पण से” — मुख्यमंत्री

cradmin

पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड एवम् महाराष्ट्र के पूर्व गर्वनर भगत सिंह कोश्यारी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

cradmin

यू सी सी पर आम जन को जागरूक करने युवा उतरे मैदान में

prabhatchingari

Leave a Comment