Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैलीमनोरंजन

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य संध्या में झलकी भारतीय कला की अनुपम छटा

 

देहरादून, अनंत गोपाल संगीत मंच समिति एवं गुरुकुल के संयुक्त तत्वावधान में “बैठक” नामक एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन डी.बी.एस. कॉलेज, करनपुर, देहरादून में किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य संस्थान के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मंच प्रदान कर उनकी कला को प्रोत्साहित करना एवं भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की परंपरा को आगे बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं  मधु भट्ट, राज्य मंत्री एवं उपाध्यक्ष, संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद, उत्तराखंड सरकार।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं  राजत शक्ति, स्टेट हेड, रेड एफ.एम., देहरादून तथा  प्रिया गुलाटी, डायरेक्टर, बैगिट कंसल्टिंग ग्रुप एवं संस्थापक तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट।

“बैठक” कार्यक्रम की अध्यक्षता की प्रतिभा श्रीवास्तव, अध्यक्ष, अनंत गोपाल संगीत मंच समिति एवं निदेशक, गुरुकुल ने।
कार्यक्रम का संचालन गुरुकुल के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

इस अवसर पर समिति के प्रबंधक  नरेश भटनागर, प्रचार मंत्री  अरुण शर्मा,  हितेश चौधरी,  कल्पना सैनी,  यामा शर्मा,  सोनल वर्मा,  उपमा शुक्ला, डॉ. विजय गोडबोले, शुभाषणी  सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गणेश स्तुति, कृष्ण कथा, राग आधारित नृत्य प्रस्तुतियाँ, राम स्तुति, दुर्गा स्तुति आदि मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। सभी प्रस्तुतियाँ शास्त्रीय सौंदर्य, लय-ताल और भावाभिव्यक्ति से परिपूर्ण रहीं, जिन्हें दर्शकों ने अत्यंत सराहा।

कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल कला को जीवंत रखते हैं बल्कि नई पीढ़ी में भारतीय संस्कृति के प्रति अनुराग भी जगाते हैं।

Related posts

कश्मीर सोनमार्ग में देवाल की सरोजनी कोटेडी नें स्नो शू में जीता पहला स्वर्ण पदक

prabhatchingari

तुलाज़ इंस्टीट्यूट में वार्षिक उत्सव ‘संस्कृति 2024’ का शुभारंभ

prabhatchingari

शहर के 05 मुख्य स्थानों पर स्थापित किये जायेंगे पिंक बूथ*

prabhatchingari

एलटी शिक्षकों के होंगे अंतरमंडलीय स्थानांतरणः डा. धन सिंह रावत

prabhatchingari

भारतीय रेड क्रॉस शाखा चमोली की ओर से जीपी कंपनी जोशीमठ में तीन दिवसीय प्रशिक्षण

cradmin

मेधावी स्किल्स यूनिवर्सिटी और ऑल इंडिया रेल सेफ्टी काउंसिल (एआईआरएससी) के बीच रेल सुरक्षा और तकनीक में वैश्विक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

cradmin

Leave a Comment