Prabhat Chingari
मनोरंजन

5वीं बटालियन ब्रिगेड ऑफ़ दि गार्ड्स के पूर्व सैनिकों ने युद्ध सम्मान दिवस ‘बर्की’ पर पल्टन की बहादुरी के यादगार पल बड़े जोशो खरोश व धूम धाम से मनाया

देहरादून, में 5 वीं बटालियन ब्रिगेड ऑफ़ दि गार्ड्स (मेक) के पूर्व सैनिकों ने 1965 भारत- पाक लड़ाई में पाक फ़ौज को पीछे पछाड़ कर पाक ‘बर्की’ पर अपना कब्ज़ा करने पर भारत सरकार द्वारा पल्टन की बहादुरी पर 6 सितम्बर को युद्ध सम्मान दिवस ‘बर्की’ (बेटल ऑनर डे बर्की) से नवाजे जाने पर पल्टन के सभी पूर्व सैनिकों के साथ कैप्टन जगदीश प्रसाद गौतम के नेतृत्व में पल्टन की बहादुरी की याद में यह दिवस जोशो खरोश और धूम धाम से मनाया गया ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ कैप्टन लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल ने अध्यक्ष की अनुमति से किया । सर्वप्रथम आये हुए सभी अतिथियों और पूर्व सैनिकों का स्वागत अभिवादन किया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि व एकदा के साथ वयोवृद्ध पूर्व सैनिकों ने डीप प्रज्वलित किया । इसके बाद दुष्य चक्रे और फूलों से पल्टन के शहीदों को श्रदांजलि अर्पित की गई। साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को याद किया । वृद्ध पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया, इसके बाद कैप्टन परमानन्द ध्यानी ने मंच का संचालन करते हुए बटालियन का गौरवमई इतिहास पर इस प्रकार संक्षिप्त वर्णन किया कि ब्रिगेड ऑफ़ द गार्ड्स की स्थापना फील्ड मार्शल
फीन्ड मार्शल के० य० केरियाप्पा नै इंग्लैंड की रायज गार्डस के बार्ज पर * भारत की कुछ चुपी हुर्व बालिस्ती से किया जो भारत के राष्ट्रपति महोदय के अंग रक्षक भी सुजा करते थे,

परन्तु बाद में इसको भी पैदल सेना में तब्दील किया गया। इस प्रकार युद्ध का सर्वोच्च युद्ध सम्मान पदक परमवीर चक्र इस रेजिमेंट ने अपने नाम किया । 26 जनवरी गणतंत्र परेड पर इस’ रेजिमेंट को सर्वप्रथम मार्च पास दस्ते के रूप में गौरव प्रदान है। पल्टन का मुख्य उद्देश्य (MOTO) “पहला हमेश पहला” । 1960 में ले० कर्नल जयसिंध ने कोटा राजस्थान में 5 वी बटालियन ब्रिगेड ऑफ दि

गार्ड्स की स्थापना की तत्पश्चात पल्टन को 1960 में गोवा ऑपरेशन (विजय) में भेजा गया जहाँ पल्टन ने सराहनीय काम किया तत्पश्चात 1962 में पल्टन को भारत चौन युद्ध में भेजा गया जहाँ पल्टन के दो अधिकारी तीन जे सी ओ 82 जवान शहीद हुए । पल्टन को इस लड़ाई में थेमवांग डे से सम्मानित किया गया। इस युद्ध के बाद पल्टन को पहाड़ी क्षेत्रों से आये हुए जवानों को चयनित करके जिसमें गढ़वाली, कुमाउँनी, गोरखे, आसामी क्षेत्रों से आये हुए जवानों को मिलाकर 5 वी बटालियन गार्ड्स का पुनः गठन किया गया। तदोपरांत 1965 भारत- पाक जंग में पल्टन ने हिस्सा लिया जिसमे पल्टन ने पाक फ़ौज को ‘बर्की’ से पीछे धकेला और बीं अपने कब्जे में लिया । पल्टन की इस शानदार विजय पर पल्टन को युद्ध सम्मान दिवस ‘बर्की’ (बेटल ऑनर डे बर्की) से सम्मानित किया गया। इस युद्ध में पल्टन के दो जे सी ओ और 18 जवान शहीद हुए । पल्टन के शूरवीरों को 2 वीरचक्र, 2 सेना मैडल से अलंकृत किया गया। हर वर्ष पल्टन यह दिवस बड़े जोश और धूम धाम से मनाती है। इसके साथ ही पल्टन को थियेटर पंजाब से भी नवाजा गया ।

इसके बाद पल्टन ने 1971 भारत-पाक जंग में हिस्सा लिया, इस युद्ध में पल्टन के एक जे सी ओ और 6 जवान वीरगति को प्राप्त हुए। यहाँ पर भी पल्टन को थियेटर पूर्व से नवाजा गया इसके बाद मेघदूत ऑपरेशन (सियाचिन), ऑपरेशन ट्राइडेंट, ऑपरेशन क़स्बा (किरनि), ऑपरेशन रक्षक, ऑपरेशन विजय (कारगिल) और विदेश सेवा में भाग लिया । इस प्रकार पल्टन की वीरता भरा इतिहास सदैव स्वर्णिम रहेगा । अभी तक पल्टन के 3 अधिकारी 130 जे सी ओ जवान देश पर शहीद हुए ।
इस कार्यक्रम में 1962, 1965, 1971, मेघदूत ऑपरेशन और अभी तक के ऑपरेशन में भाग लिए पूर्व सैनिक उपस्थित थे। जिसमें पल्टन के वयोवृद्ध पूर्व सैनिक सूबेदार मुकुंद सिंह रावत (उम्र 90 वर्ष) सभी पूर्व सैनिक, वीर नारियां औरआश्रित भी उपस्थित थे। पल्टन के संक्षिप्त इतिहास के बाद पल्टन का रेजिमेंट सांग गरुण हमारा सबसे ऊंचा ” गाया गया । इसके बाद मुख्य अतिथि ने अपने शब्दों में पल्टन की सराहना करते हुए कहा। कहा कि विशतार पूर्वक 1965 इसी क्रम में वक्त्ताओं ने कहा कि पूजन का शौर्य और पराक्रम निरन्तर इसी प्रकार बना रहे और सैन्य झरिशस में पाल्हन का नाम अग्रणीय बना रहे हम सभी पूर्व सैनिकों की पल्स में लिये यही शुभकामनाएँ और संदेश है,अंत में कैप्टन जगदीश प्रसाद गौतम ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा और सबका धन्यवाद किया -इस कार्यक्रम के संयोजक कैप्टन आलम सिंह भंडारी के साथ, कैप्टन लक्ष्मी प्रसार सेमवाल, कैप्टन पर‌मानन्द ध्यानी, वृत्र मोहन खण्डूरी, सत्येंद्र सिंह भण्डारी, प्रतापसिंध, बीर नारिय वह उनके आश्रित उपस्थित रहे।

Related posts

भारतीय नेपाली ब्राह्मण समिति ने नबादा में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया

prabhatchingari

उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ ने ‘बॉर्डर 2’ के सेट पर सनी देओल से की मुलाकात

prabhatchingari

अभाविप राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुँची रानी अब्बक्का कलश यात्रा, हुआ भव्य स्वागत

cradmin

हरिद्वार में हिमालयन योग मास्टर डॉ. भरत ठाकुर के साथ पाँच दिवसीय योग एवं आंतरिक जागृति का अनूठा अनुभव

prabhatchingari

बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए पार्टी ने चुनाव प्रबंधन समिति की दृष्टि से 23 विभिन्न समितियों का गठन

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में शुरू हुआ राष्ट्रीय यूथ कॉन्क्लेव, देशभर से जुटे युवा

cradmin

Leave a Comment