Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

24 घंटे में चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने 3 अभियुक्त दबोचे

देहरादून /रायवाला,   बीना देवी उर्फ कान्ता देवी, निवासी ग्राम छिद्दरवाला, पोस्ट ऑफिस छिद्दरवाला, रायवाला, देहरादून द्वारा कोतवाली रायवाला में एक लिखित तहरीर दी गई। तहरीर में उन्होंने बताया कि दिनांक 05 जनवरी 2026 को वह किसी आवश्यक कार्य से घर से बाहर गई थीं। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि अज्ञात चोरों द्वारा उनकी अलमारी में रखे गहने चोरी कर लिए गए हैं।

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली रायवाला में तत्काल मु०अ०सं०- 05/26, धारा- 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल व आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया गया। साथ ही संदिग्धों से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ एकत्र कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम की सतर्कता व त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप 24 घंटे के भीतर, दिनांक 06 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर छिद्दरवाला क्षेत्र से घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तों को चोरी की गई लगभग ₹2.50 लाख मूल्य की ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं तथा नशे व अन्य शौकों की पूर्ति के लिए उन्होंने उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्त चोरी किए गए माल को सस्ते दामों में बेचने की फिराक में थे, किंतु उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण , विनोद पंवार पुत्र गयाना सिंह पंवारनिवासी – छिद्दरवाला, रायवाला उम्र – 35 वर्ष ,राजेन्द्र सिंह पुत्र लखन सिंह निवासी – छिद्दरवाला, रायवाला उम्र – 25 वर्ष, सत्यम पुत्र शिशपालनिवासी – आशा प्लॉट, छिद्दरवाला, रायवालाउम्र – 20 वर्ष (मूक-बधिर)

बरामदगी :• चोरी की गई लगभग ₹2.50 लाख (अनुमानित मूल्य) की ज्वैलरी

 

Related posts

टेक्नो भारत में ग्राहकों के लिए बड़े लकी ड्रॉ इनामों के साथ ‘समर फेस्ट’’ लेकर आया

cradmin

ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय में 12 सितंबर को लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

cradmin

कांवड़ यात्रा की तैयारियों को परखने पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अभिनव कुमार पहुंचे हरिद्वार

prabhatchingari

भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु,

cradmin

गुरु मौन ईश्वर की अभिव्यक्त वाणी हैं – नेहा प्रकाश

cradmin

यूपीईएस का 23वाँ दीक्षांत समारोह-उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ते कदम

cradmin

Leave a Comment