Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

वाहन चोरी करने वाले तीन अभियुक्त दून पुलिस की गिरफ्त में

 

देहरादून। कोतवाली रायवाला क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को दबोच लिया।

मामला बीती 16 अगस्त 2025 की रात्रि का है, जब ग्राम प्रतीतनगर निवासी सुमित पुत्र बाबूराम ने अपनी मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर (UK14H-8694) की चोरी की सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों की सतर्कता से तीनों अभियुक्तों को मौके पर ही पकड़ लिया गया और थाने लाकर सुपुर्द किया गया।

तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 142/25, धारा 303(2)/317(2)/3(5) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

  1. रोबिन सहरावत (25 वर्ष), पुत्र सुभाष सहरावत, निवासी ग्राम जागसी, थाना बरौदा, जिला सोनीपत (हरियाणा)
  2. मोहित गणगस (27 वर्ष), पुत्र जय भगवान, निवासी ग्राम समर गोपालपुर, थाना टटौली, जिला रोहतक (हरियाणा)
  3. हैप्पी शर्मा (31 वर्ष), पुत्र हंसराज शर्मा, निवासी ग्राम तितियाना, थाना गुहला चिका, जिला कैथल (हरियाणा)

बरामदगी
एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UK14H-8694, काले रंग की)

पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा इनके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related posts

एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के शोधकर्ताओं ने भारत के क्लीन एनर्जी मिशन को बढ़ावा देने के लिए, लिक्विड हाइड्रोजन के सुरक्षित परिवहन का नया तरीका खोज निकाला

cradmin

गोर्खा दशै दिवाली महोत्सव का आयोजन 18 से 20 अक्टूबर तक महेंद्र ग्राउंड, गढ़ी कैंट देहरादून में

prabhatchingari

रजत पदक जीतने वाली फुटबॉल टीम को किया सम्मानित…

prabhatchingari

श्रद्धालुओं व यात्रियों का ध्यान भटका कर चोरी करने वाले कुख्यात अंतर्राजीय “पुष्पा गैंग” गिरफ्तार!

prabhatchingari

1 मिलियन कंबल बांट कर गिफ्ट वार्म्थ कैंपेन के 10वें संस्करण का सफल समापन किया

prabhatchingari

धर्माचरण के बिना जीवन का कोई मूल्य नहीं

prabhatchingari

Leave a Comment