Advertisement

ग्राम पाब में जन्माष्टमी का भव्य आयोजन मटकी फोड़, भजन-कीर्तन और रात्रि जागरण में उमड़ा उत्साह

By: Naveen Joshi

On: Sunday, August 17, 2025 4:00 PM

Google News
Follow Us
------

 

नैनबाग (शिवांश कुंवर)। तहसील नैनबाग के ग्राम पाब में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूरे गांव में दिनभर उल्लास का वातावरण बना रहा।

सुबह से ही तैयारियों में जुटे ग्रामीणों ने मंदिरों और आयोजन स्थल को झालरों व फूलों से सजाया। जैसे ही आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का शुभ क्षण आया, पूरा पांडाल “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा।

युवाओं में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का खास उत्साह देखने को मिला। तालियों और जयकारों के बीच युवाओं ने एकजुटता और साहस का परिचय दिया। वहीं, पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं और पुरुषों ने देर रात तक भजन-कीर्तन में भाग लिया। रात्रि जागरण में भजन मंडलियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

ग्राम प्रधान सुरेश कैंतुरा ने कहा कि यह आयोजन पूरे गांव की एकता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी जैसे पर्व न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं बल्कि सामाजिक समरसता का संदेश भी देते हैं।

कार्यक्रम में जौनपुर कनिष्क उप-प्रमुख मंजू पंवार, ग्राम सभा कोटि प्रधान सुमन पंवार समेत सोबत सिंह कैंतुरा, स्वरूप सिंह कैंतुरा, सेवक सिंह कैंतुरा, रणवीर कैंतुरा, अनिल पंवार, जगमोहन कैंतुरा, अरविन्द कैंतुरा, धीरेन्द्र पंवार, परविंदर चौहान, अर्जुन पंवार, गंभीर चौहान, मोहन लाल निराला, राजेश कैंतुरा, शूरवीर कैंतुरा, नरेंद्र कैंतुरा, शमशेर कैंतुरा, अरुण कैंतुरा, सुप्रीत कैंतुरा, विकास कैंतुरा, चमन दास, गेंदा दास आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment