Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025: प्रथम चरण की सुरक्षा तैयारियों पर डीजीपी ने की समीक्षा बैठक

देहरादून, सरदार पटेल भवन | राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड,  दीपम सेठ ने सरदार पटेल भवन, देहरादून से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के दोनों परिक्षेत्रों एवं सभी जनपद प्रभारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था एवं निर्वाचन नोडल अधिकारी) डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने राज्यभर की तैयारियों की जानकारी दी। सभी जनपदों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर पुलिस महानिदेशक ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए।

🔸 महत्वपूर्ण निर्देश:आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन हो।मौसम अपडेट पर सतत निगरानी रखी जाए ताकि पोलिंग पार्टियां समय से पहुंचें। कांवड़ ड्यूटी से बल को समय से लौटाकर चुनाव में लगाया जाए। चुनाव बहिष्कार जैसी स्थानीय सूचनाओं को गंभीरता से लें और प्रशासन से समन्वय करें। अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण जनपद प्रभारी स्वयं करें। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग बढ़ाई जाए; भ्रामक सूचनाओं पर सख्त कार्यवाही हो। 🛑 अब तक की गई निरोधात्मक कार्रवाई: 20,400 लीटर अवैध शराब बरामद (अनुमानित मूल्य ₹1.32 करोड़) 145 किलो अवैध मादक पदार्थ जब्त (अनुमानित मूल्य ₹13.70 करोड़) 20,288 व्यक्तियों का चालान, जिनमें 7,682 को पाबंद किया गया 86% लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए गए 🗣 डीजीपी दीपम सेठ ने कहा: “त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। प्रत्येक मतदाता को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में मतदान सुनिश्चित कराना हमारी जिम्मेदारी है। जो कोई इस प्रक्रिया में विघ्न डालने का प्रयास करेगा, उससे सख्ती से निपटा जाएगा।”👥 बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी: विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय,डॉ. नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, के.एस. नाग्न्याल, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा,मुख्तार मोहसिन, पुलिस महानिरीक्षक, अग्निशमन एवं आपात सेवा,अरूण मोहन जोशी, पुलिस महानिरीक्षक, एस.डी.आर.एफ.,डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र,धीरेन्द्र सिंह गुन्ज्याल, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून,कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्थाऑनलाइन माध्यम से:  रिद्धिम अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक, कुमायूं परिक्षेत्र एवं सभी जनपद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक

 

Related posts

मुख्यमंत्री ने दी करोड़ों की वित्तीय स्वीकृतियाँ, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को मिला लाभ

cradmin

मुख्यमंत्री ने पंचायती वन निर्देशिका 2023 का किया विमोचन…….

prabhatchingari

कल से शुरू होगा बजट सत्र, विधानसभा सत्र को लेकर पुलिस अलर्ट, डायवर्ट रहेंगे ये रूट

prabhatchingari

ज्ञान दीप प्रज्वलित करने वाले गुरुओं को श्री राम जानकी स्कूल ने किया नमन…

cradmin

राज्य में उद्यमिता को नई उड़ान, ‘लखपति दीदी’ बनीं बदलाव की पहचान

cradmin

पर्वतारोही स्कीइंग के लिये डेफ ओलंपिक विंटर गेम्स में चयन हुई: अमीषा चौहान

prabhatchingari

Leave a Comment