Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैलीधर्म–संस्कृति

आज का राशिफल: किन राशियों को रहना होगा सावधान

देहरादून।, आज सोमवार,  को कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि प्रातः 09:40 बजे तक रहेगी। आज का नक्षत्र धनिष्ठा है, जो 17 मार्च प्रातः 06:22 बजे तक प्रभावी रहेगा। शिव योग प्रातः 09:37 बजे तक रहेगा और चंद्रमा मकर राशि में संचरण कर रहे हैं। सूर्योदय प्रातः 06:30 बजे तथा सूर्यास्त सायं 06:30 बजे होगा। आज का राहुकाल प्रातः 08:00 बजे से 09:30 बजे तक रहेगा।

विक्रम संवत 2082 (कालयुक्त) तथा शक संवत 1947 (विश्वावसु) चल रहा है।

आज का राशिफल

मेष:

आज का दिन अनुकूल रहेगा। सुखद समाचार मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान की पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान बातचीत से संभव है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर रहेंगे, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता जरूरी है।

वृषभ:

आज का दिन सुखद रहेगा और रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और किसी अनजान व्यक्ति को धन उधार देने से बचें। परिवार में हल्की नोकझोंक संभव है, लेकिन दिन का अधिकांश समय आराम में बीतेगा।

मिथुन:

आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। पैसों से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी।

कर्क:

वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह से जुड़ी बाधाएं दूर हो सकती हैं। हालांकि अपने आसपास के लोगों को पहचानना जरूरी रहेगा।

सिंह:

समाज और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ी डील अंतिम समय में अटक सकती है, जिससे थोड़ी चिंता हो सकती है। निवेश करने से पहले जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा।

कन्या:

भाग्य का साथ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मानसिक मजबूती देगा। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है और बचत योजनाओं में निवेश का विचार बन सकता है।

तुला:

लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। पेट से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें। आय में वृद्धि के संकेत हैं और परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।

वृश्चिक:

आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। खर्चों को संतुलित रखने के लिए योजना बनाकर चलना होगा। माता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन कार्यक्षेत्र से अच्छी खबर मिलने की संभावना है।

धनु:

आज संयम और धैर्य से काम लेना होगा। पिताजी की सलाह लाभदायक साबित हो सकती है। परिवार में धार्मिक आयोजन या पूजा-पाठ का माहौल बन सकता है।

मकर:

आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पसंद का काम मिलने से संतोष मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।

Related posts

चमोली पंचायत की बैठक मंगलवार को हंगामे के साथ हुई शुरू

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में विश्वविजेता स्नेह राणा का भव्य स्वागत, फूलों की बारिश से गूँजा कैंपस

cradmin

राज्य में प्रत्येक वर्ष प्रवासी उत्तराखण्ड दिवस मनाने की परम्परा आरम्भ की जाएगी

prabhatchingari

78वॉ स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया

prabhatchingari

उत्तराखंड से प्रयागराज महाकुंभ 2025 के लिये आज से चलेंगी रोडवेज बसें, टिकट बुकिंग हुई शुरू

prabhatchingari

चमोली के माणा पास के मध्य हुऐ हिमस्खलन होने से मलवे में 57 मजदूर फंसे, राहत व बचाव कार्य जारी

prabhatchingari

Leave a Comment