Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

भूस्खलन के चलते बदली ट्रैफिक व्यवस्था, जारी हुआ नया रूट प्लान

 

देहरादून/मसूरी।  केम्प्टी फॉल रोड पर भूस्खलन होने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभाव से रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है।

प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार—

देहरादून से केम्प्टी जाने वाले छोटे वाहन लाईब्रेरी चौक से स्प्रिंग रोड, काला चौक, हरनाम रोड और जीरो प्वाइंट होते हुए अपने गंतव्य तक भेजे जाएंगे।

केम्प्टी से देहरादून आने वाले छोटे वाहन जीरो प्वाइंट से कम्पनी बाग रोड, हाथीपांव होते हुए गज्जी बैण्ड के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

हरनाम रोड से काला चौक से लाईब्रेरी चौक तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी।

पर्यटकों की बसों को केवल क्रिंगेग पार्किंग स्थल तक आने की अनुमति रहेगी। वहां से पर्यटक छोटे वाहनों के माध्यम से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

यमुनापुल से मसूरी/देहरादून आने वाले भारी वाहन विकासनगर मार्ग से डायवर्ट किए जाएंगे। इसी प्रकार देहरादून से केम्प्टी जाने वाले भारी वाहनों को सहसपुर से विकासनगर होते हुए भेजा जाएगा।

देहरादून से उत्तरकाशी जाने वाली बसें सुवाखोली वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करेंगी।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें तथा अनावश्यक यात्रा से बचें।

किसी भी प्रकार की सूचना अथवा सहायता के लिए यातायात कंट्रोल रूम नंबर 7579278145 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

ग्राफिक एरा में 24 जुलाई से नए सत्र का आगाज़…

cradmin

सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ताओं में ग्राफिक एरा के कुलपति शीर्ष पर

prabhatchingari

बीजेपी महानगर टिहरी लोकसभा कार्यालय में टिहरी लोकसभा की लाभार्थी सम्पर्क अभियान की कार्यशाला आयोजित

prabhatchingari

विश्व कैंसर दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने रचा चिकित्सा इतिहास

cradmin

रुट डाइवर्ट प्लॉन… महा शिवरात्री पर कैण्ट चौक से टपकेश्वर मन्दिर की ओर वाहनों का आवागमन रहेगा पूर्णतः प्रतिबन्धित

prabhatchingari

अग्निवीर वायु भर्ती के लिए बढ़ी समयसीमा,

prabhatchingari

Leave a Comment