Prabhat Chingari
उत्तराखंड

प्रस्तावित रैली को देखते हुए यातायात डायवर्जन लागू, जारी की एडवाइजरी

 

देहरादून।  कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित राजभवन कूच रैली के मद्देनज़र शहर में यातायात प्रभावित रहेगा। दून पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जरूरी कार्य न होने पर कैंट रोड और राजपुर रोड मार्ग का उपयोग न करें। पुलिस द्वारा रैली के सुचारू संचालन व यातायात व्यवस्था हेतु विशेष डायवर्जन प्लान जारी किया गया है।

डायवर्जन प्लान इस प्रकार रहेगा:

  • कांग्रेस भवन से रैली की तैयारी के दौरान ओरियण्ट चौक से ग्लोब चौक जाने वाले वाहनों को कनक चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • रैली शुरू होते ही ग्लोब चौक से बहल चौक जाने वाले वाहनों को पेसिफिक तिराहा से बैनी बाजार की ओर भेजा जाएगा। रैली के पीछे किसी भी वाहन को अनुमति नहीं होगी।
  • रैली के बहल चौक पार करने पर, राजपुर रोड व बैनी बाजार चौक से आने वाले यातायात को आवश्यकता अनुसार रोक-रोक कर संचालित किया जाएगा।
  • ऐनेक्सी तिराहा से हाथीबडकला की ओर जाने वाले वाहनों को रैली के दौरान डायवर्ट कर सीएसडी तिराहा व वाटिका तिराहा होते हुए बिंदाल की ओर भेजा जाएगा।
  • रैली राज प्लाजा पहुंचने पर राजपुर रोड से कैंट की ओर जाने वाला यातायात घण्टाघर की ओर डायवर्ट होगा।
  • रैली दिलाराम चौक पहुंचने पर कालीदास रोड से आने वाले वाहनों को पथरीयापीर होकर नेशविला रोड की ओर भेजा जाएगा।

पुलिस की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि रैली के दौरान सुबह 11:30 बजे से लेकर रैली समाप्ति तक राजपुर रोड और हाथीबड़कला रोड पर जाने से बचें, जिससे अनावश्यक असुविधा न हो।

डायवर्जन/बैरियर प्वाइंट:

  1. दिलाराम चौक
  2. ऐनेक्सी तिराहा
  3. कालीदास तिराहा
  4. ओरियण्ट चौक
  5. पेसिफिक तिराहा
  6. ग्लोब चौक
  7. वाटिका तिराहा

Related posts

23 मार्च को परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी व एसएसपी ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण

prabhatchingari

भारी बारिश से अलर्ट मोड पर पुलिस — गंगा घाटों व नदी किनारे रहने वालों को किया जा रहा सतर्क

cradmin

7 किलोमीटर पैदल चल कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के मुख्य अभियंता आरपी सिंह पहुंचे डुमक गांव,कहा मोटर सड़क अवश्य बनेगी….

prabhatchingari

यूपीईएस में गूंजा ‘हिमालय कॉलिंग 2025’- सतत विकास पर वैश्विक मंथन

cradmin

सोशल मीडिया पर असंवेदनशीलता नहीं होगी बर्दाश्त, पुलिस ने जारी की कड़ी एडवाइजरी

cradmin

मतदेय स्थलों के नाम परिवर्तन एवं संशोधन संवंधित प्रस्तावों पर हुई राजनीतिक दलों के साथ बैठक*

prabhatchingari

Leave a Comment