देहरादून।, टपकेश्वर शोभायात्रा7 अगस्त 2025 को शिवाजी धर्मशाला से प्रारंभ होने वाली श्री टपकेश्वर शोभायात्रा के चलते देहरादून शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। शोभायात्रा सुबह 11:00 बजे से शुरू होकर टपकेश्वर मंदिर तक जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों के प्रयोग की अपील की है।
यात्रा मार्ग:
शिवाजी धर्मशाला – सहारनपुर चौक – झंडा बाजार – पल्टन बाजार – घंटाघर – बिंदाल – कैंट क्षेत्र – डाकरा बाजार – गढ़ी कैंट चौक – टपकेश्वर बाजार मंदिर।
प्रमुख डायवर्जन इस प्रकार रहेंगे:
- शोभायात्रा प्रारंभ होते ही लालपुल व मातावाला बाग कट से सहारनपुर चौक की ओर यातायात GMS रोड की तरफ डायवर्ट रहेगा।
- प्रिंस चौक से रेलवे स्टेशन की ओर आने वाले वाहन रोक-रोक कर छोड़े जाएंगे।
- शोभायात्रा के सहारनपुर चौक पहुंचने से पहले बल्लीवाला व लक्ष्मण चौक से कोई वाहन सहारनपुर चौक की ओर नहीं जाएगा।
- घंटाघर पर यात्रा पहुंचने पर चकराता रोड की ओर यातायात दर्शनलाल चौक से डायवर्ट किया जाएगा।
- बिंदाल कट के बाद सभी डायवर्जन सामान्य कर दिए जाएंगे।
- डाकरा रोड पार होते ही यातायात फिर सामान्य हो जाएगा।
लोडिंग वाहनों पर रोक:
शहर में सुबह 9:00 बजे से रात 8:00 बजे तक किसी भी प्रकार के लोडिंग वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
आपातकालीन वाहनों को छूट रहेगी।
देहरादून पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित रूट से बचते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।
