Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

लोकभवन में बसन्तोत्सव: तीन दिवसीय आयोजन के लिए ट्रैफिक रूट प्लान जारी

 

देहरादून।  27/02/2026 से 01/03/2026 तक लोकभवन में आयोजित होने वाले बसन्तोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रभावी सुरक्षा एवं सुदृढ़ यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम में आने वाले आमजन की सुविधा, सुव्यवस्थित यातायात संचालन तथा समुचित पार्किंग व्यवस्था के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है, जो निम्नानुसार लागू रहेगा —

निर्धारित रूट प्लान

राजपुर रोड की ओर से आने वाले वाहन

दिलाराम चौक से दाहिनी ओर न्यू कैंट रोड होते हुए एनेक्सी तिराहा पर ड्रॉप किए जाएंगे। तत्पश्चात वाहनों को 8th जीआर ग्राउंड पार्किंग में खड़ा किया जाएगा।

रायपुर / ई.सी. रोड / सुभाष रोड से आने वाले वाहन

दिलाराम चौक से बाईं ओर न्यू कैंट रोड होते हुए एनेक्सी तिराहा पर ड्रॉप किए जाएंगे। वाहन 8th जीआर ग्राउंड पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। पार्किंग पूर्ण होने की स्थिति में वाहनों को आरटी ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा।

दुपहिया वाहनों की पार्किंग आरटी ग्राउंड में की जाएगी।

पार्किंग स्थल से आगंतुकों को शटल सेवा के माध्यम से एनेक्सी तिराहा तक पहुंचाया जाएगा।

कैंट रोड / चकराता रोड से आने वाले वाहन

बिंदाल/गढ़ी कैंट से वाटिका तिराहा होते हुए वाहनों को महिंद्रा ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा। वहां से शटल सेवा उपलब्ध रहेगी।

शटल सेवा

सभी पार्किंग स्थलों से शटल सेवा उपलब्ध रहेगी, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।

सरकारी अधिकारी/कर्मचारी

समस्त सरकारी एवं राजकीय कर्मचारियों के निजी वाहनों की पार्किंग आरटी ग्राउंड में की जाएगी।

सड़क किनारे पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। इसके लिए स्टैटिक एवं मोबाइल ड्यूटी तैनात की जाएगी।

गलत पार्किंग अथवा मार्ग में अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध क्रेन मोबाइल द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

राजभवन गेट से दिलाराम चौक एवं राजभवन गेट से वाटिका तिराहा मार्ग पर सुचारु यातायात व्यवस्था हेतु हॉक मोबाइल भ्रमणशील रहेगी।

चिन्हित स्थलों पर पार्किंग संबंधी साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।

वैकल्पिक रूट प्लान

दिलाराम चौक से कैंट रोड की ओर यातायात दबाव की स्थिति में राजपुर रोड से आने वाले वाहनों को सर्वे ऑफ इंडिया गेट के अंदर से न्यू कैंट रोड होते हुए एनेक्सी तिराहा पर ड्रॉप कर 8वीं जीआर ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा।

मसूरी / कुठालगेट से आने वाले वाहनों को जोहड़ी गांव होते हुए गुच्चुपानी तिराहा से सीएसडी तिराहा पर ड्रॉप कर महिंद्रा ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा।

पार्किंग व्यवस्था

आरटी यूनिट ग्राउंड (शौर्य स्थल के निकट)

दूरी – 100 मीटर

क्षमता – 400 वाहन

8th गढ़वाल राइफल ग्राउंड

दूरी – 900 मीटर

क्षमता – 250 वाहन

महिंद्रा ग्राउंड

दूरी – 1.2 किमी

क्षमता – 600 वाहन

वैकल्पिक पार्किंग

गोरखा इंटर कॉलेज (बीजापुर गेस्ट हाउस के निकट) – 50 कार

सीएसडी कैंटीन के पास – 50 कार

नोट: एनेक्सी तिराहा पर जाम की स्थिति में निर्धारित ड्रॉपिंग प्वाइंट पर वाहन न रोकते हुए आवश्यकतानुसार सीधे पार्किंग स्थलों तक ले जाया जाएगा तथा वहां से राजभवन तक शटल सेवा संचालित की जाएगी।

आमजन से अपील

नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर ट्रैफिक क्रेन द्वारा टो कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लिंक मार्गों, दुपहिया वाहनों एवं सार्वजनिक परिवहन (रिक्शा, टेम्पो, सिटी बस) का अधिकाधिक प्रयोग करें।

धैर्य बनाए रखें, अनावश्यक हॉर्न का प्रयोग न करें एवं यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

डायवर्टेड रूट का अनुपालन करें।

वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें।

शराब पीकर वाहन न चलाएं।

यातायात संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए देहरादून पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज (Facebook/Instagram/Twitter) का अनुसरण करें।

सहायता हेतु संपर्क

डायल – 112 (मो. 9411112972)

पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल रूम – 7579278154

 

Related posts

दून में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बसपा के जिला अध्यक्ष दुःख जताया।

prabhatchingari

शिक्षा विभाग में तैनात होंगे 599 और अतिथि शिक्षकः डॉ. धन सिंह रावत

prabhatchingari

भाजपा ने दो नए चेहरों पर खेला दांव, उत्तराखंड की इन दो सीटों हरिद्वार और पौड़ी पर ये होंगे नए चेहरे

prabhatchingari

चमोली में ग़ैरसैण के नवोदय विद्यालय में शार्ट सर्किट से लगी आग,सभी सुरक्षित

prabhatchingari

नगर निगम को नए मेयर के साथ ही मिल गई है नई सफाई कम्पनी

prabhatchingari

नर्सिंग भर्ती को लेकर युवाओं को गुमराह न करे विपक्षः डॉ. धन सिंह रावत

cradmin

Leave a Comment