Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

चमोली में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, तीन मासूम बच्चों से उठा माँ का साया

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। पोखरी बैंड के पास मंगलवार दोपहर करीब दो बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की जान चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार कोटियालसैंण निवासी मंजू देवी उम्र लगभग 40 वर्ष, अपने स्कूटी से गोपेश्वर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पोखरी बैंड के पास क्राइस्ट एकेडमी कोटियालसैंण की स्कूल बस बच्चों को लेकर गोपेश्वर की ओर आ रही थी। वहीं बताया जा रहा है कि बस चालक ने लापरवाही में स्कूटी को ओवरटेक करने का प्रयास किया, जिससे स्कूटी बस की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। और उन्हें तुरंत स्कूल बस से ही जिला चिकित्सालय गोपेश्वर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। और इस हादसे ने एक पूरे परिवार को उजाड़ कर रख दिया। आपको बता दें,कि मृतका मंजू देवी अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गई हैं। सबसे बड़ी बेटी प्रिया 11 साल की है, दूसरी बेटी कनक 9 साल की और सबसे छोटा बेटा आर्यन मात्र 5 साल का है। तीनों बच्चों के सिर से हमेशा के लिए माँ का साया उठ गया। घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग गोपेश्वर थाने पहुंचे।

वहीं स्कूल प्रबंधन को भी थाने बुलाया गया, जहां काफी देर तक बातचीत चली। वहीं बातचीत के बाद यह सहमति बनी कि विद्यालय मृतका के तीनों बच्चों की 12वीं तक की पढ़ाई का पूरा खर्च वहन करेगा।

इस बीच पुलिस ने स्कूल बस को कब्जे में ले लिया है और वाहन चालक आलम सिंह, निवासी लोअर बाजार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतका के पति भरत सिंह निवासी ग्राम ईराणी हाल कोटियालसैंण की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं घटना के समय मौके पर कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। एक पल की लापरवाही ने तीन मासूम बच्चों से उनकी माँ छीन ली और एक परिवार को जिंदगी भर का दर्द दे दिया।

Related posts

भू-कानून के मुद्दे का समाधान भी हमारी सरकार ही करेगीः सीएम

prabhatchingari

टैलेंटेक्स 2025 के सफल 532 छात्रों को प्रदान की गई छात्रवृति

prabhatchingari

कृषि एवं उद्यान विभाग के समूह-ग के रिक्त 637 पदों की भर्ती परिणामों की हाईकोर्ट ने दी हरी झंडी

prabhatchingari

जनपद पौड़ी गढ़वाल- श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क पर पलटी, SDRF ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान।*

prabhatchingari

शनि कृपा से किन राशियों को लाभ, किसे बरतनी होगी सावधानी

cradmin

मसूरी में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट

prabhatchingari

Leave a Comment