Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

राजपुर में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरा वाहन, दो सुरक्षित, एक की तलाश जारी

 

देहरादून,   राजपुर क्षेत्रान्तर्गत शिखर फॉल पैदल मार्ग के समीप  एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया।

आपदा कंट्रोल रूम, देहरादून से प्राप्त सूचना के अनुसार घटना में एसडीआरएफ टीम की तत्काल आवश्यकता बताई गई थी। इस पर सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर टीम ने खाई में गिरे एक युवक एवं एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घायलों की पहचान भार्गव शर्मा (24 वर्ष), निवासी पंडितवाड़ी, देहरादून तथा दिशा रावल (24 वर्ष), निवासी प्रेमनगर, देहरादून के रूप में हुई है।

रेस्क्यू के दौरान यह भी जानकारी सामने आई कि वाहन में एक अन्य युवक भी सवार था। गहन सर्चिंग के दौरान पाया गया कि वह युवक वाहन और चट्टान के बीच फंसा हुआ है, जबकि वाहन खाई में अत्यंत जोखिमपूर्ण स्थिति में लटका हुआ है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा क्रेन की व्यवस्था की जा रही है। एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर डटी हुई है और फंसे युवक को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

Related posts

अभाविप राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुँची रानी अब्बक्का कलश यात्रा, हुआ भव्य स्वागत

cradmin

23 जनवरी को बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, हाई हिमालयी क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट

cradmin

ओपनएआई के साथ यूपीईएस बना देश का ‘एआई-फर्स्ट’ विश्वविद्यालय

cradmin

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जबरदस्त प्रदर्शन, राज्य निर्वाचन आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग

cradmin

आज का दिन कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण, विवाद से बचें ये जातक

cradmin

अंकिता भंडारी प्रकरण में विधिसम्मत कार्रवाई जारी, बंद का व्यापारियों ने किया विरोध

cradmin

Leave a Comment