Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

वात्सल्य योजना के तहत 3 करोड़ 9 लाख खातों में ट्रांसफ

 

 

*महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया 2 महीने का पैसा*

 

देहरादून,  महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को 3 करोड़ 9 लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि जारी की।

 

कैंप कार्यालय पर धनराशि लाभार्थियों की खातों में डीबीटी करने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना में प्रदेश सरकार 2020 से ही कोरोना महामारी के समय अभिभावकों को खो देने वाले बेसहारा बच्चों को प्रति माह ₹3000 की सहायता राशि देती है। इस योजना के तहत सितंबर 25 तक का धन पहले ही जारी कर दिया गया था।

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अक्टूबर में 5177 लाभार्थियों को कुल 1 करोड़ 55 लाख 31 हजार रुपए मंगलवार को जारी किए गए हैं। जबकि नवंबर महीने के लिए कुल 5147 लाभार्थियों के 1 करोड़ 54 लाख 41 हजार रुपए की धनराशि जारी की गई है।

 

 

इस योजना के तहत लाभार्थी के 21 वर्ष के हो जाने या बालिका लाभार्थियों के विवाह या लाभार्थी के सेवायोजित हो जाने के बाद वह योजना से बाहर हो जाते हैं।

 

इस अवसर पर विभागीय निदेशक बंसी लाल राणा, भाजपा नेता इंदर रावत, सीपीओ अंजना गुप्ता और डिप्टी सीपीओ राजीव नयन आदि उपस्थित रहे।

Related posts

बदरीनाथ धाम मंदिर में फोटो खींचना व वीडियो बनाना प्रतिबंधित ,उल्लंघन करने पर ₹5000 का जुर्माना

prabhatchingari

विद्युत क्षेत्र में कौशल विकास के नेतृत्व हेतु टीएचडीसीआईएल द्वारा पीएसएससी के साथ साझेदारी

prabhatchingari

महिला उत्तराखंड प्रीमियर लीगः नैनीताल एसजी पाइपर्स ने मसूरी थंडर्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई

prabhatchingari

केंद्र का अंतरिम बजट गतिशील और विकासोन्मुखी: धामी

prabhatchingari

सांसद माला राज्यलक्ष्मी को पुनः प्रत्याशी बनाएं जाने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

prabhatchingari

अनाथ राजू को मिला नया जीवन: डीएम की संवेदना और निजी अस्पताल की सेवा ने बचाया हाथ

cradmin

Leave a Comment