Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

सितंबर माह से सुचारू रूप से चलेगी चारधाम यात्रा

 

 

देहरादून:  श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा है कि मानसून के थमते ही सितंबर माह से चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चलेगी तथा श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ आनेवाले श्रद्धालुओं की संख्या में आशातीत वृद्धि होगी बताया कि कपाट खुलने से 29 अगस्त तक श्री बदरीनाथ धाम में 1285296तथा केदारनाथ धाम में 1472385 तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर लिए है। इस तरह दोनों धामों में 2757681 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये है।

 

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के प्रचार प्रसार हेतु कपाट खुलने के दौरान स्वयं धामों में मौजूद रहे। वर्तमान में बरसात के मौसम में हुई अतिवृष्टि आपदा से प्रदेश को जन धन की क्षति हुई है उसका असर चारधाम यात्रा पर भी हुआ है,यात्रा मार्ग कई बार भूस्खलन से अवरूद्ध हो रहे है लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी से यात्रा मार्ग सुचारू हो रहे है।

 

एसडीआरएफ एनडीआरएफ सहित पुलिस प्रशासन तीर्थयात्रियों की सहायता हेतु तत्पर है।फलस्वरूप श्री बदरीनाथ केदारनाथ यात्रा अवरोधों के बावजूद चलती रही है उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि मौसम की स्थिति, पूर्वानुमान का आंकलन कर बरसात के दौरान यात्रा करें।

 

 

 

Related posts

एजेंटिक एआई है तकनीक का भविष्य…

cradmin

नगर निकायों की लापरवाही पर चमोली जिले के जिलाधिकारी ने जताई नारजगी

cradmin

बद्रीनाथ विधानसभा में प्रचार अभियान तेज, निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली ने बढ़ाई भाजपा कांग्रेस की चिंता

prabhatchingari

आर्यन स्कूल ने पृथ्वी दिवस पर आयोजित किया भाषण और बुलेटिन बोर्ड प्रतियोगिता*

prabhatchingari

चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत अभी से पूर्ण मनोयोग से रहें तैयार- एसपी

cradmin

उत्तराखण्ड पर्यटन में नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ पार पहुंचे पर्यटक

cradmin

Leave a Comment