Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

ट्रक ने वाहनों को मारी टक्कर, यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार समेत दो की मौत

ऋषिकेश, में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। नटराज चौक के पास भीषण दुर्घटना में यूकेडी नेता व राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र पंवार समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल बताया जा रहा है। हादसा इतना भीषण था कि दूर तक वाहनों के टुकड़े फैल गए। घटनास्थल के पास घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात एक तेज रफ्तार सीमेंट से लदे ट्रक ने नटराज चौक के पास स्थित वेडिंग प्वाइंट के सामने खड़ी पांच गाडि़यों को टक्कर मार दी। इस भिड़ंत के दौरान वहां पर मौजूद अन्य लोग भी चपेट में आ गए।घटनास्थल पर अफरा-तरफी मच गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। हादसे में घायल यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और संरक्षक राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र सिंह पंवार को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि पंवार के साथ ही एम्स लाए गए लालतप्पड़ निवासी गुरजीत सिंह की भी मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि पंवार एक पूर्व राज्यमंत्री के बेटे की शादी में शामिल होने यहां पहुंचे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

Related posts

उत्तराखंड में 12 घंटे की नॉलेज मैराथन पहला ऐतिहासिक आयोजन

cradmin

खेल पर्यटन का तीर्थ बना उत्तराखंड : रेखा आर्या

cradmin

उत्तराखण्ड में अर्ली वार्निंग सिस्टम होगा हाईटेक, जनपदों में लगेंगे एडब्ल्यूएस और डॉप्लर रडार

cradmin

समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी महाविद्यालयों व राज्य विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गई है।

prabhatchingari

मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड के तहत मिस्टर एंड मिस फोटोजेनिक एंड बॉलीवुड उप-प्रतियोगिताएँ हुई आयोजित

prabhatchingari

दिव्यांगजनों को बड़ी राहतः देहरादून में खुला उत्तराखंड का पहला आधुनिक दिव्यांग पुनर्वास केंद्र

cradmin

Leave a Comment