Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की सख्त कार्यवाही के चलते हुड़दंग और अराजकता फैलाने वालों पर दून पुलिस लगातार नकेल कस रही है। इसी क्रम में थाना क्लेमेंटाउन पुलिस ने चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली-गलौज और हंगामा करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 जनवरी 2026 को वादी  हिमांशु नेगी ने थाना क्लेमेंटाउन में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि साहिल, सक्षम तथा अन्य तीन व्यक्तियों द्वारा क्लेमेंटाउन क्षेत्र में चाय सुट्टा बार के बाहर उसके साथ मारपीट की गई और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।

तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटाउन में मु0अ0सं0 18/2026 धारा 115(2), 351(2), 352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उनके निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी एवं पतारसी करते हुए आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 03 मार्च 2026 को घटना में प्रकाश में आए दो अभियुक्तों—सक्षम पुत्र पंकज कुमार मिश्रा गौर तथा शाहील पुत्र अजय कुमार—को धारा 170/135/126 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हिमांशु नेगी उनकी एक महिला मित्र को अपने साथ घुमाने ले जाता था, जिससे नाराज होकर उन्होंने उसे सबक सिखाने की योजना बनाई और चाय सुट्टा बार के बाहर उसके साथ मारपीट की।

घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: सक्षम पुत्र पंकज कुमार मिश्रा गौर, निवासी मोहन्पुर, थाना काट, जिला शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), उम्र 25 वर्ष।

शाहील पुत्र अजय कुमार, निवासी आलोक विहार-02, सेक्टर-50, नोएडा (उत्तर प्रदेश), उम्र 21 वर्ष।

दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

नर्सिंग भर्ती को लेकर युवाओं को गुमराह न करे विपक्षः डॉ. धन सिंह रावत

cradmin

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर जेनरेटिव एआई पर हैकाथॉन का शुभारंभ किया

prabhatchingari

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बाॅलीवुड गायक दर्शन रावल की गायिका का चला जादू

prabhatchingari

राज्य कैबिनेट की बड़ी बैठक: बुनियादी ढांचा, शिक्षा, कृषि और परिवहन में बड़े सुधार

cradmin

राजधानी में अकेले रह रहे बुजुर्ग सुरक्षित नहीं-सूर्यकांत धस्माना

prabhatchingari

दर्शन-मनौतियों के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, झण्डे जी मेला गुलजार

cradmin

Leave a Comment