Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

रंग में भंग: झगड़े में भिड़े दो पक्ष, सात हवालात में

देहरादून,  क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के ओगलभट्टा इलाके में शुक्रवार देर रात दो पक्षों का आपसी विवाद सरेआम मारपीट में बदल गया। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर पहुंची दून पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गोली चलने की अफवाह फैलाने वाली महिला पिंकी पर भी पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की है।

 

पुलिस के मुताबिक, 05 सितम्बर की रात महिला पिंकी ने कंट्रोल रूम को फोन कर सूचना दी थी कि ओगलभट्टा क्षेत्र में दो पक्षों के विवाद के दौरान गोली चली है और उसका पुत्र घायल हो गया है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए क्लेमेंटाउन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

 

जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों में पहले से विवाद था और उसी को सुलझाने के लिए शुक्रवार रात बातचीत चल रही थी। इसी दौरान एक पक्ष का व्यक्ति भड़क गया और दूसरे पक्ष पर हमला कर बैठा। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

 

मौके पर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब हालात काबू से बाहर जाते दिखे तो शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सात व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने आस-पास मौजूद लोगों से पूछताछ की तो यह स्पष्ट हो गया कि विवाद के दौरान गोली चलने जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। इस पर झूठी सूचना देने वाली महिला पिंकी के खिलाफ धारा 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया। 1. करण पुत्र देवीदास (39 वर्ष),2. संदीप पुत्र देवीदास (48 वर्ष),3. रिंकु पुत्र छोटे लाल (39 वर्ष),4. जयप्रकाश पुत्र सन्नु (40 वर्ष),5. पवन पुत्र राजेश (18 वर्ष),6. अमन पुत्र राजेश (19 वर्ष),7. शिवा पुत्र बबलु (22 वर्ष)— सभी निवासी ओगलभट्टा, थाना क्लेमेंटाउन। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

 

 

Related posts

38 वें राष्ट्रीय खेल…मौली’ केे रूप मेें शुभंकर का नया अवतार,लोगो भी और आकर्षक, जर्सी, टार्च, एंथम सभी में उत्तराखंडी प्रतीक आयेंगे नजर

prabhatchingari

न्यायालय से फरार 12 वारंटी पुलिस के शिकंजे में

cradmin

प्रदेश की स्पोटर्स लिगेसी पॉलिसी जल्द लागू होगी : रेखा आर्या

prabhatchingari

 देहरादून में ए एस जी आई केयर की पहली सालगिरह: आपकी आंखों की बेहतर देखभाल के लिए”

prabhatchingari

भौतिक संसाधनों से सम्पन्न होंगे सूबे के माध्यमिक विद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत

prabhatchingari

दून में दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, डिपोर्ट की तैयारी

cradmin

Leave a Comment