---Advertisement---

अनियंत्रित हुई स्कूटी गिरी सड़क से नीचे, महिला व पुरूष घायल

By: prabhatchingari

On: Friday, February 28, 2025 10:50 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून,पिथौरागढ़ से गौरीहाट की ओर जा रही एक स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे उसमें सवार महिला व पुरूष घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची बी समवाय झूलाघाट की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। 55 वीं वाहिनी स.सी.ब पिथौरागढ़ से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस पिथौरागढ़ से गौरीहाट की ओर जा रही एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। जिससे उसमें सवार एक महिला निर्मला देवी व पुरुष ललित कुमार घायल हो गए। हादसे की सूचना पर 55 वीं वाहिनी स.सी.ब, बी समवाय झूलाघाट के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू किया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पिथौरागढ़ अस्पताल भेज दिया, जहां घायलों का उपचार जारी था।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment