Prabhat Chingari
व्यापार

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 में यूपीआई अन्तः प्रचालनीय नकद जमा ( यूपीआई आईसीडी ) का शुभारंभ

देहरादून- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मुंबई में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 में एंड्रॉयड कैश रिसाइक्लर मशीन (सीआरएम) में अपना प्रमुख उत्पाद यूपीआई अन्तः प्रचालनीय नकद जमा – यूपीआई आईसीडी का शुभारंभ किया.

इस शुभारंभ कार्यक्रम में आरबीआई के डिप्टी गवर्नर श्री टी. रबी शंकर और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशक श्री नितेश रंजन की गरिमामयी उपस्थित रही. पुनः, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया इस नवोन्मेषन के शुभारंभ के साथ अत्याधुनिक भुगतान उत्पादों में अग्रणी है, जो अन्तः प्रचालनीय, कार्ड लेस जमा और स्वयं और तीसरे पक्ष दोनों के लिए जमा करने की क्षमता जैसे प्रमुख लाभ प्रदान करता है.

इस उत्पाद के साथ, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया या किसी अन्य बैंक के ग्राहक किसी भी आईसीडी सक्षम यूपीआई ऐप के साथ स्क्रीन पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन करके यूनियन बैंक के सीआरएम में नकद जमा कर सकते हैं. फिर वे मोबाइल नंबर, यूपीआई आईडी या खाता और आईएफ़एससी विवरण दर्ज करके लाभार्थी का चयन कर अपने यूपीआई पिन का उपयोग करके लेनदेन को प्रमाणित कर सकते हैं.

पिछले वर्ष, बैंक ने अपने एटीएम पर अन्तः प्रचालनीय कार्ड लेस नकद निकासी की शुरुआत की थी, जिससे ग्राहक यूपीआई क्यूआर कोड का उपयोग करके नकदी निकाल सकते थे. वर्तमान पहल भारत में ग्राहकों के लिए नकद जमा करने की सुविधा को बढ़ाएगी. डिजिटल भुगतान में बढ़ोत्तरी के कारण, और यह कि भारत इस ट्रेंड में सबसे आगे है, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा यह शुभारंभ ग्राहकों के लिए जमा प्रक्रिया को सरल बनाता है.

Related posts

सीएम धामी ने इण्डो नेपाल अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला तथा पर्यटन महोत्सव में किया प्रतिभाग

prabhatchingari

सूबे में सहकारी बैंकों के टॉप- 20 बकायादारों पर कसेगा शिकंजा

prabhatchingari

कोटक 811 ने पेश किया 3 इन 1 सुपर अकाउंट-बचत, खर्च, उधार और आय सब एक अकाउंट में

cradmin

IGI ने रचा ग्रोथ का रिकॉर्ड, Q4 में राजस्व और EBITDA में जबरदस्त बढ़त

cradmin

गृह मंत्री शाह ने की धामी सरकार की सराहना, बोले- पारदर्शी कार्यशैली और दूरदर्शिता से बदलेगा उत्तराखंड का भविष्य

cradmin

कृषि ड्रोन के वित्तपोषण हेतु पीएनबी का आईओटेकवर्ल्ड एविगेशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता

prabhatchingari

Leave a Comment