Prabhat Chingari
व्यापार

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने कस्टमर सर्विस को बेहतर बनाने के लिए 1,500 स्थानीय बैंक अधिकारी भर्ती किए

देहरादून – यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी ग्राहक सेवा को बेहतर बनाने तथा स्थानीय समुदायों के साथ अपने जुड़ाव को गहरा करने की प्रतिबद्धता के तहत, विभिन्न राज्यों में 1,500 स्थानीय बैंक अधिकारियों को सफलतापूर्वक भर्ती कर लिया है। बेहतर ग्राहक अनुभव प्रदान करने के लिए, अधिकारियों की क्षेत्रीय भाषाओं में महारत का लाभ उठाना इस रणनीतिक पहल का उद्देश्य है।

नए भर्ती किए गए स्थानीय बैंक अधिकारी ग्राहक संबंधों को मजबूत करने, प्रभावी ढंग से शाखा चलाने तथा स्थानीय भाषाओं व संस्कृतियों की गहरी जानकारी का उपयोग करके, बैंक के उत्पादों व सेवाओं का प्रचार-प्रसार करने में केंद्रीय भूमिका निभाएंगे। उम्मीद है कि इन स्थानीय अधिकारियों की मौजूदगी से बातचीत में आने वाली अड़चनें दूर हो जाएंगी, जिससे ग्राहकों को व्यक्तिगत बैंकिंग का ज्यादा सहज और सुखद अनुभव प्रदान करने में सुविधा होगी।

अपनी भूमिकाएं निभाते हुए, स्थानीय बैंक अधिकारी बैंकिंग के लेनदेन और खाता प्रबंधन में ग्राहकों की मदद करेंगे तथा खुद को सौंपी गई परिचालन की विभिन्न जिम्मेदारियां पूरी करने के अलावा, वित्तीय निर्णय लेने में ग्राहकों का मार्गदर्शन करेंगे।

स्थानीय बैंक अधिकारियों की यह भर्ती, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करने तथा गहरे स्थानीय जुड़ाव के माध्यम से, कारोबार बढ़ाने का एक अहम कदम है।

Related posts

जॉन डियर पावर एंड टेक्‍नोलॉजी ने भारत में 5एम सीरीज का 5130M (130 HP) ट्रैक्टर पेश किया

cradmin

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ़ डिज़ाइन के उभरते आर्किटेक्ट्स ने जागेश्वर धाम के लिए एक मास्टरप्लान तैयार किया।

prabhatchingari

पल्सर एन160 अपनी श्रेणी में देता है सबसे बेहतरीन स्टाइल और परफ़ॉर्मेंस

cradmin

उत्तराखंड में मलाबार का विस्तार, हल्द्वानी में खुला नया शोरूम

cradmin

पीएनबी, ईज माय ट्रिप ने पीएनबी ईएमटी क्रेडिट कार्ड पेश करने के लिए साझेदारी की

prabhatchingari

एफएडीए ने ‘व्यापार-थीम्ड ड्राइविंग सक्सेस टुगेदर’ के 16वें संस्करण का समापन किया

prabhatchingari

Leave a Comment