Advertisement

,

धराली आपदा पर केंद्रीय गृह मंत्री की संवेदना, मुख्यमंत्री धामी लौटे देहरादून

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, August 5, 2025 4:54 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून, उत्तरकाशी जिले के धराली बाजार में बादल फटने की दर्दनाक घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुःख एवं संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में जन-धन की क्षति पर शोक जताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति प्रकट की।

गृह मंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और राज्य को हरसंभव केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही, एनडीआरएफ और अन्य राहत एजेंसियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश भी दिए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना पूर्व निर्धारित दौरा स्थगित कर देहरादून के लिए तत्काल प्रस्थान किया है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

आपदा से प्रभावित नागरिकों की सहायता हेतु जिला प्रशासन द्वारा निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं—

जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, हरिद्वार:
📞 01374-222722, 7310913129, 7500737269
📞 टोल फ्री: 1077, ईआरएसएस: 112

राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून:
📞 0135-2710334, 2710335, 8218867005, 9058441404
📞 टोल फ्री: 1070, ईआरएसएस: 112

घटना से संबंधित मृतक या घायल व्यक्तियों की जानकारी के लिए उपरोक्त नंबरों पर संपर्क किया जा सकता ।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment