Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

उत्तराखंड को मिला 38वीं नेशनल चैम्पियनशिप की मेजबानी का गौरव

 

देहरादून में पहली बार जिमनास्टिक की तीन राष्ट्रीय स्पर्धाएं, 700 खिलाड़ी ले रहे भाग

देहरादून। जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 38वीं नेशनल जिमनास्टिक चैम्पियनशिप में पहली बार उत्तराखंड को मेजबानी का अवसर मिला है। 7 से 10 अगस्त 2025 तक देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के भागीरथी हॉल में टम्बलिंग, ट्रम्पोलिन और एक्रोबेटिक्स स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें देशभर से 700 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

उत्तराखंड जिमनास्टिक एसोसिएशन के अनुसार राज्य के 12 खिलाड़ी, 3 कोच और 1 मैनेजर इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, जो बीते 15 दिनों से कड़ी तैयारी में जुटे हैं। बीते वर्षों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने ट्रम्पोलिन और एक्रोबेटिक्स में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया है।

प्रदेश में स्थापित ओलंपिक स्तर की सुविधाओं और राज्य सरकार के सहयोग से जिमनास्टिक को नई पहचान मिली है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में स्थापित जिमनास्टिक सेटअप के कारण यह आयोजन संभव हो पाया है। एसोसिएशन ने फेडरेशन से आग्रह किया है कि भविष्य में अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी उत्तराखंड में कराई जाएं।

समापन अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेन्द्र शर्मा, महासचिव प्रमोद चौधरी, कोषाध्यक्ष जगवीर सिंह, कोच दीपिका भारद्वाज, भारत भारद्वाज, जितेन्द्र सिंह, सुखवीर रावत, दीपक भारद्वाज व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पीएनबी ने सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा के साथ देशभर में मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024

prabhatchingari

केदारनाथ मंदिर के पास ग्लेशियर टूटा

prabhatchingari

नमामि गंगे स्वयंसेवकों का वैतरणी घाट पर स्वच्छता अभियान

cradmin

नंदा राजजात यात्रा में यात्रा मार्ग पर दूरसंचार की व्यवस्थाओं के साथ डिजिटल ट्रेकिंग सिस्टम बनाया जाए- मुख्यमंत्री

cradmin

एम्स से दवा लेकर जेल पहुंचा ड्रोन

prabhatchingari

आज का दिन: वृषभ राशि को सतर्कता ज़रूरी, कुंभ राशि धैर्य से लें फैसले

cradmin

Leave a Comment