Prabhat Chingari
Uncategorized

उत्तराखंड परिवहन निगम सख्त,अनुबंधित रोडवेज बसें न चलाईं तो लगेगा जुर्माना

देहरादून,नए मोटर दुर्घटना कानून के विरोध में रोडवेज बस सेवा प्रभावित होने पर परिवहन निगम ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। निगम ने आदेश जारी किया है कि अगर मंगलवार से निर्धारित शेड्यूल पर अनुबंधित बसें उपलब्ध न कराई गईं तो प्रति बस प्रतिदिन 50 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा।

निगम के मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता ने आदेश में कहा है कि इससे एक ओर जहां यात्री परेशान रहे तो वहीं परिवहन निगम की छवि धूमिल हुई। निगम को आर्थिक हानि भी हुई। उन्होंने इसे अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन बताया है।
सभी अनुबंधित बसों के मालिकों को निर्देश दिया है कि तत्काल समय सारिणी के हिसाब से बसें चलाएं। इसकी सूचना केंद्र प्रभारी को उपलब्ध कराएं। अगर बस न भेजीं तो 50 हजार रुपये प्रतिदिन प्रति बस के हिसाब से जुर्माना लगेगा जो कि निगम उनके बिल से काट लेगा। साथ ही अनुबंध खत्म करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी जाएगी। चालक बोले, ऐसे माहौल में कैसे चलाएं बस
सोमवार को बस संचालन ठप होने के दौरान आईएसबीटी पर कई चालक परेशान भी दिखे। उनका कहना था कि रोजी रोटी के लिए वह बस चलाने को तो तैयार हैं लेकिन देशभर में चल रहे विरोध के बीच अगर कहीं कोई अनहोनी हो गई तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। अगर उत्तराखंड से बाहर बस ले गए और किसी अन्य राज्य में दूसरे परिवहन व्यावसायियों ने कोई नुकसान कर दिया तो क्या होगा। इस वजह से वह सोमवार को बस नहीं चला पाए।

Related posts

पॉली किड्स ने मदर्स डे मनाया

prabhatchingari

टीएचडीसीआईएल ने सार्वजनिक क्षेत्र के मानव संसाधन प्रबंधन में उत्कृष्टता लाने के लिए ‘एचआर रिट्रीट: नेविगेटिंग इमर्जिंग ट्रेंड्स’ प्रशिक्षण’ कार्यक्रम का आयोजन किया

prabhatchingari

बाइक रैली के माध्यम से वाहन चलाने वक्त नशे का सेवन न करने का संदेश दिया गया।

prabhatchingari

आर्यन स्कूल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम करे घोषित

prabhatchingari

बीरोंखाल के कुणजोली में बादल फटा, महाराज ने जिलाधिकारी को दिये तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश

prabhatchingari

घर के काम के साथ फूड प्रोसेसिंग यूनिट संचालित कर आर्थिकी को मजबूत कर रही महिलाएं

prabhatchingari

Leave a Comment