Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

प्रसव के दौरान महिला की मौत, अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

 

 

चमोली (प्रदीप लखेड़ा)।

गोपेश्वर जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जबकि नवजात शिशु को वेंटिलेटर पर रखा गया है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

 

जानकारी के अनुसार, बछेर गांव निवासी मीना देवी (30) पत्नी प्रदीप सिंह को शनिवार देर रात प्रसव पीड़ा के चलते जिला अस्पताल लाया गया। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृता के अनुसार, तड़के करीब साढ़े तीन बजे प्रसव के दौरान मीना देवी का ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया और उन्हें दौरे आने लगे। बीपी कंट्रोल नहीं हो पाया और प्रसव के करीब आधे घंटे बाद महिला की मौत हो गई।

 

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि समय रहते उचित इलाज न मिलने के कारण महिला की जान गई। घटना की जानकारी पर सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता और डीएसपी अमित सैनी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने हंगामा शांत किया।

Related posts

पंजाब नैशनल बैंक द्वारा विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर वरिष्ठ कार्यपालकों के लिए हिंदी संगोष्ठी का आयोजन

prabhatchingari

गोपेश्वर महाविद्यालय के छात्रों ने लहराया नेट परीक्षा में परचम*

prabhatchingari

क्लस्टर स्कूल योजना के विरोध में उमट्टा, कालेश्वर और बरसाली के ग्रामीणों ने भेजा ज्ञापन

cradmin

निकाय चुनाव को लेकर आई ताजा अपडेट ।।

prabhatchingari

सुविख्यात कत्थक नृत्यांगना शिंजिनी कुलकर्णी के नृत्य-राग से भक्ति में झूमा विरासत

cradmin

गीता का कालातीत ज्ञान (गीता जयन्ती पर विशेष)- विवेक अत्रे

prabhatchingari

Leave a Comment