Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

रुद्रनाथ के प्रवेश द्वार सगर गाँव में वन विभाग द्वारा लिए जा रहे परमिट फ़ीस का महिलाओं ने किया विरोध

*रुद्रनाथ के प्रवेश द्वार सगर गाँव में वन विभाग द्वारा लिए जा रहे परमिट फ़ीस का महिलाओं ने किया विरोध*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
रुद्रनाथ के प्रवेश द्वार सगर गाँव में स्थानीय महिलाओं ने रुद्रनाथ जा रहें तीर्थयात्रियों से वन विभाग द्वारा सेंचुरी क्षेत्र में प्रवेश करने पर ली जा रही परमिट फ़ीस का विरोध कर तीर्थयात्रियों से परमिट फ़ीस लेने का काम रुकवाया। महिलाओं का कहना हैं कि यात्रियों को वन विभाग के द्वारा कोई भी सुविधायें नहीं दी जा रही हैं।लेकिन यात्रियों से पर्यावरण को सुरक्षित रखने के नाम पर केदारनाथ वन प्रभाग द्वारा बेवजह वसूली की जा रही हैं।महिलाओं का कहना हैं कि वन विभाग को अगर वसूली ही करनी हैं तो विभाग रुद्रनाथ के प्रवेश द्वार पर नहीं बल्कि अपनी वन भूमि पर टैंट लगाकर कर वसूली करें।और यात्रियों को वन विभाग सुविधाएँ भी प्रदान करें।सगर गाँव की महिलाओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर वन विभाग के कर्मचारियों को 3 दिन के भीतर गाँव की सीमा से बाहर जाने की चेतावनी दी।
बता दें कि केदारनाथ वन प्रभाग के द्वारा भगवान रुद्रनाथ यात्रा के मुख्य प्रवेश द्वार सगर गाँव में रुद्रनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों से सेंचुरी क्षेत्र में प्रवेश करने पर 200 रुपये परमिट शुल्क लिया जाता हैं,जिसकी तीर्थयात्री को रसीद दी जाती हैं।साथ ही 100 रुपये की रसीद सेंचुरी क्षेत्र में प्लास्टिक की वस्तुयें ले जाने पर तीर्थयात्रियों से अलग सी काटी जाती हैं।अगर तीर्थयात्री यात्रा से वापस लौटने पर प्लास्टिक की वस्तुओं,पानी की ख़ाली बोतले ,चिप्स के रैपर वन कर्मियों को दिखाता हैं,तो उन्हें यह 100 रुपये की राशि वनकर्मियों द्वारा वापस कर दी जाती हैं।

Related posts

ओलंपस हाई ने लाइट एंड साउंड म्यूजिकल प्ले ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ के साथ मनाया 26वां वार्षिक दिवस

prabhatchingari

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित वरिष्ठ नौकरशाहों से की शिष्टाचार भेंट

cradmin

जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद की जिलाधिकारी ने ली बैठक

cradmin

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का स्टॉक निधीयन (इनवेंटरी फंडिंग) के लिए मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के साथ साझेदारी

prabhatchingari

प्रेम संबंधों में विवाद बना हमले की वजह, आरोपी युवक गिरफ्तार

cradmin

आईएसबीटी चौकी इंचार्ज रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

prabhatchingari

Leave a Comment