Prabhat Chingari
उत्तराखंड

विश्व को भारतीय ज्ञान परंपरा का वरदान है योग : रेखा आर्या

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास में शामिल हुई जानी-मानी हस्तियां*

देहरादून, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यमुना कॉलोनी स्थित अधिकारी क्लब में विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया। यह आयोजन दर्जनभर से अधिक संस्थाओं के सहयोग से किया गया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भी योगाभ्यास में लगभग 1 घंटे तक विभिन्न योगासन किए। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि योग भारतीय ज्ञान परंपरा का ऐसा वरदान है जिसका लाभ आज पूरे विश्व को मिल रहा है। ऐसे दौर में जब पूरे संसार के लोग गलत जीवन शैली के कारण उत्पन्न हुए मोटापे, हृदय रोग, डायबिटीज जैसे रोगों से जूझ रहे हैं, तब योग उनके लिए आरोग्य के नए द्वार खोल रहा है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भारत की हजारों साल पुरानी इस ज्ञान परंपरा के प्रति पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों ने जागरूक बनाया। इसी का परिणाम है कि आज हमारे साथ दुनिया भर के 150 से ज्यादा देशों में करोड़ों अरबों लोग योगासन कर रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हर आयु वर्ग के लोगों को अपने दैनिक जीवन में प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग का समावेश करना चाहिए। इससे उन्हें चिकित्सक के पास जाने की आवश्यकता कम से कम पड़ेगी। उन्होंने कहा कि देश के युवा मानव संसाधन को अधिक कुशल और उत्पादक बनाने में भी योग की बड़ी भूमिका हो सकती है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला, लीना झालानी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

एसजीआरआरयू के स्कूल आॅफ पैरामैडिकल एण्ड  एलाइड हैल्थ साइसेज़ में फ्रेशर्स पार्टी की धूम

cradmin

भौतिक ज्ञान के साथ आध्यात्मिक ज्ञान भी आवश्यक है: लवदास महाराज

cradmin

विरासत आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल 2024 का शुभारंभ पर्यटन मंत्री महाराज द्वारा किया जाएगा

prabhatchingari

होटल व रेस्टोरेंट में 20 अप्रैल को सभी को 20 % की छूट…..

prabhatchingari

वृश्चिक राशि वालों को निवेश से बचने की सलाह, कुंभ व मकर राशि के जातक फालतू खर्च न करें

cradmin

37वे रूपकुण्ड महोत्सव का भव्य आयोजन, पारंपरिक लोकगीतों और लोकनृत्य ने मन मोहा

prabhatchingari

Leave a Comment